मैनपुरी में एक सड़क हादसे में 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना गुरुवार रात करीब 9:30 बजे कोतवाली थाना क्षेत्र के सिंधिया तिराहे पर हुई। मृतक शीतला माता मंदिर से नेजा चढ़ाकर लौट रहा था। मृतक की पहचान हरिश्चंद्र (55) पुत्र तोताराम के रूप में हुई है, जो थाना धन्नाहर क्षेत्र के जरा गांव के निवासी थे। वह गांव के अन्य लोगों के साथ माता शीतला मंदिर में नेजा चढ़ाने आए थे। सिंधिया तिराहे पर पहुंचते ही वह अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई। परिजनों को दी गई सूचना परिवार के सदस्यों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि देर रात कंट्रोल रूम को सड़क हादसे की सूचना मिली थी। सिंधिया तिराहे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरने के कारण 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply