DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अंडर-19 एशिया कप, वैभव सूर्यवंशी तोड़ेंगे रिकार्ड:आज भारत का UAE से मुकाबला, दुबई में खेला जाएगा मैच

अंडर- 19 एशिया कप 2025 का मुकाबला आज से शुरू हो रहा है। भारतीय टीम का मुकाबला यूएई से है। इसमें बिहार के वैभव सूर्यवंशी भी खेल रहे हैं। उन्होंने अंडर-19 क्रिकेट में कई रिकॉर्ड तोड़े हैं, अब इस सीरीज पर भी उनके रिकार्ड तोड़ने पर सबकी नजर है। यह मुकाबला दुबई के ICC एकेडमी ग्राउंड पर खेला जाएगा। इंडियन टीम की कप्तानी आयुष म्हात्रे कर रहे हैं। 14 दिसम्बर को भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा। यूथ वनडे में छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड शामिल वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 क्रिकेट में कई रिकॉर्ड तोड़े हैं, जिनमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यूथ टेस्ट में 78 गेंदों पर शतक और यूथ वनडे में छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड शामिल हैं। वह ब्रेंडन मैक्कुलम के बाद 100 से कम गेंदों पर दो यूथ टेस्ट शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी भी बने। इसके अलावा वैभव ने अंडर-19 वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ 52 गेंद पर शतक लगाया था। यह यूथ वनडे में सबसे कम गेंदों पर सेंचुरी का रिकॉर्ड है। उन्होंने 10 छक्के लगाकर महज 78 गेंद पर 143 रन की पारी खेली थी। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे कम उम्र के शतकवीर वैभव हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी वैभव बने थे। उन्होंने महाराष्ट्र के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन में 7 चौके 7 छक्का लगाकर 61 गेंदों पर नाबाद 108 रनों की पारी खेली। उन्होंने छक्का लगाकर 58 गेंद में अपने शतक को पूरा किया था। वैभव राइजिंग स्टार्स एशिया कप भी खेल चुके हैं। UAE के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 32 गेंदों में शतक जड़ा था। इस पारी में उनके 15 छक्के और 11 चौके शामिल थे। IPL इतिहास में सबसे कम उम्र में मिला कॉन्ट्रैक्ट वैभव मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर से आते हैं। पिछले साल मात्र 14 साल की उम्र में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा था। यह IPL इतिहास में सबसे कम उम्र में मिला कॉन्ट्रैक्ट है। इस् साल वैभव ने IPL में डेब्यू किया था। वह लेफ्ट-हैंडेड बल्लेबाज हैं और टी-20 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने। उन्होंने यह उपलब्धि IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से गुजरात टाइटंस के खिलाफ हासिल की।


https://ift.tt/q4P7ncA

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *