लखनऊ में प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मार दी। आधी रात को प्रेमी प्रेमिका के घर में घुस गया। आपसी विवाद के बाद उसकी पिटाई की। उसके बाद तमंचे से उसे दो गोली मारी। एक गोली उसके कंधे और दूसरी हाथ में लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। तब तक प्रेमी फरार हो गया। परिजनों ने युवती को उपचार के लिए लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया। घटना गुरुवार रात करीब 2 बजे पारा थाना क्षेत्र के काशीराम कालोनी की है। काशीराम कालोनी निवासी राधिका थापा ने बताया कि बहन लक्ष्मी थापा का एक साल से आकाश कश्यप नाम के लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। कल रात आकाश शराब के नशे में सीधा घर में घुस गया। विरोध करने कर गाली देने लगा। मारपीट करने लगा। घर का सामान तोड़ दिया। हम लोग डर गए। आसपास के लोगों को बुलाने लगे, तब तक आकाश ने तमंचा निकाला और फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलाने के बाद कुंडी लगा कर हुआ फरार राधिका ने बताया कि आकाश गोली चलाने के बाद 7 साल की बेटी को भी गोली मारने जा रहा था। आकाश को देखकर के वह भाग गई। इस दौरान आकाश में पहले जिस कमरे में लक्ष्मी को गोली मारी थी। उसे कमरे को बंद किया। उसके बाद में गेट पर कुंडी लगाकर भाग गया। गोली की आवाज और हम लोगों की चीख सुनकर आसपास के लोग आ गए। उन्होंने दरवाजा खोला तो पड़ोसियों की मदद से बहन को लोग बंधु अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल से ही पुलिस को घटना की सूचना दी। ———— खबर लगातार अपडेट की जा रही है….
https://ift.tt/RJeGEIs
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply