बिहार में लगातार ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है। समस्तीपुर में विजिबिलिटी 100 मीटर तक पहुंच गया है। शुक्रवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। 2 से 3 डिग्री तक न्यूनतम तापमान गिरावट दर्ज की गई है। घना कोहरा और लो-विजिबिलिटी के चलते ट्रेन के रफ्तार पर ब्रेक लग गई है। कई ट्रेनें लेट से चल रही है। समस्तीपुर से गुजरने वाली दरभंगा-नई दिल्ली-जयनगर-अमृतसर क्लोन एक्सप्रेस करीब 4 घंटे लेट से चल रही है। इसके अलावा डाउन लाइन की स्वतंत्रता सेनानी और बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस भी लेट है। पवन एक्सप्रेस भी देरी से चल रही रेलवे के पूछताछ केंद्र से मिल रही सूचना के अनुसार अप लाइन की 02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस 4 घंटा विलंब से चल रही है। 04651 जयनगर-अमृतसर क्लोन एक्सप्रेस भी करीब चार घंटा लेट है। डाउन लाइन की स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस डेढ़ घंटा विलंब से समस्तीपुर पहुंचेगी। 12566 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस भी करीब डेढ़ घंटे देरी से चल रही है। मुंबई से दरभंगा आने वाली पवन एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटा लेट है। ठंड बढ़ने की संभावना डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. अब्दुल सत्तार ने बताया कि अभी सुबह और शाम के समय कुहासा लगेगा। हालांकि दिन में धूप खिलेगी, जिससे ठंड में राहत मिलेगी। पछिया हवा चलने के कारण न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी। पिछले 24 घंटा के दौरान अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
https://ift.tt/EI7NXve
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply