दिसंबर महीने के बढ़ने के साथ ही बिजनौर जिले में सर्दी का सितम भी बढ़ने लगा है। शुक्रवार सुबह जिले के कई इलाकों में घना कोहरा छा गया, जिससे वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई जगह विजिबिलिटी 20 मीटर से भी कम दर्ज की गई। इसके चलते वाहन चालकों को दिन में भी अपनी गाड़ियों की लाइट जलाकर चलना पड़ा। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी सामान्य से कम दिखी। जिले में न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है। गुरुवार को न्यूनतम पारा 4.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जिससे गलन में इजाफा हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, जिले में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। दिन और रात के तापमान में भारी अंतर के कारण रात में अधिक ठंड महसूस हो रही है। 4 तस्वीरें देखिए.. बढ़ती ठंड से बचने के लिए लोग सुबह और शाम को गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा ले रहे हैं। नगर पालिका द्वारा शहर में कई स्थानों पर अलाव जलाए गए हैं, जहां लोग हाथ सेंकते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही, नगर पालिका ने कई जगह रैन बसेरे भी बनाए हैं, जहां लोग सर्दी से बचाव के लिए रजाई और गद्दों का उपयोग कर रहे हैं। ठंड बढ़ने से बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। वंही शुक्रवार सुबह शहर में अचानक से एक बार तो धूप निकली इसके कुछ देर बाद आसमान में कोहरा छा गया।जिससे मौसम ठंडा हो गया और काफी हद तक ठंडक महसूस की गई । इस दौरान सड़के सुनी दिखाई दी।
डॉक्टरों ने सलाह दी है कि लोग ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़ों का उपयोग करें और सुबह-शाम बाहर निकलते समय विशेष सावधानी बरतें।
https://ift.tt/N2Bx1my
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply