संभल SP कृष्ण कुमार बिश्नोई और बरेली की SP साउथ अंशिका वर्मा ने गुरुवार रात दोनों ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई। वहीं परिवार और खास मेहमानों की मौजूदगी ने सगाई की शाम को और भी यादगार बना दिया। इस खास मौके पर एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने अंशिका वर्मा का हाथ थामकर सभी मेहमानों का धन्यवाद किया। तस्वीरों में दोनों की मुस्कान और खुशी साफ झलक रही थी। सगाई में कृष्ण कुमार बिश्नोई और अंशिका वर्मा ने सिर्फ अंगूठी नहीं बल्कि अपने अंदाज से सभी को हंसाया और झूमने पर मजबूर कर दिया। “कहां से आया तू दुल्हन को ले जाने…” की धुन पर थिरकते हुए कृष्ण कुमार ने मूछों को ताओ दिया, तो अंशिका ने मजाकिया अंदाज में उनका हाथ पकड़ा और दोनों ने एक दूसरे को थामे हुए डांस किया। “मेरे साथ चलेगी ना जी ना जी… प्यार करेगी हां जी हां जी…” के दौरान दोनों की मस्ती और झूमती मुस्कान कैमरे में कैद हो गई। परिवार और मेहमान भी इस मस्ती भरे पल का आनंद लेते नजर आए। समारोह की शुरुआत 27 मार्च को हल्दी और संगीत के साथ होगी। 28 मार्च को बारात सभा, और 29 मार्च को राजस्थान में बारात का आयोजन होगा। 30 मार्च को जोधपुर के लारिया रिजॉर्ट में रिसेप्शन है। पहले सगाई की तस्वीरें देखिए अब देखिए दोनों की साथ डांस की तस्वीरें… अब देखिए IPS केके का डांस ————————————— ये खबर भी पढ़ेंः- यूपी के चर्चित IPS केके बिश्नोई-अंशिका वर्मा की सगाई:रिंग पहनाकर गले लगे, ‘चल प्यार करेगी…’ गाने पर जमकर नाचे; VIDEO यूपी के चर्चित IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की सगाई हो गई है। संभल में गुरुवार रात साढ़े 9 बजे एसपी बिश्नोई और बरेली एसपी अंशिका ने एक-दूसरे को रिंग पहनाई। फिर एक-दूसरे का हाथ थामा और हवा में लहराकर खुशी का इजहार किया। दोनों ने एक-दूसरे को गले भी लगाया। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply