DniNews.Live

कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत 11 पर FIR, पुलिस पर भड़के जियाउर्रहमान:बुलंदशहर में बोले- आवाज नहीं दबेगी, कार्यकर्ताओं के सम्मान को मुकदमा झेलने को तैयार

बुलंदशहर के पहासू थाना क्षेत्र में एक कांग्रेस कार्यकर्ता को छुड़ाने के लिए दिए गए धरने के मामले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान समेत 10 अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला 23 मार्च की देर रात का बताया जा रहा है। क्या है पूरा मामला बताया जा रहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ता शाहिद अल्वी को पुलिस ने हिरासत में लिया था। इसके विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पहासू थाने पर धरना दिया था। इसी मामले में अब पुलिस ने केस दर्ज किया है। जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने पुलिस कार्रवाई को ‘कायरतापूर्ण’ बताते हुए कहा कि यह एफआईआर असल मुद्दों को दबाने के लिए दर्ज की गई है। उनका आरोप है कि एक कार्यकर्ता के साथ मारपीट और अवैध वसूली के मामले को दबाने के लिए यह कदम उठाया गया। उन्होंने कहा कि वे कार्यकर्ताओं के सम्मान की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं और जरूरत पड़ी तो हजार मुकदमे भी झेलेंगे। पुलिस पर गंभीर आरोप जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि पहासू क्षेत्र में पुलिस द्वारा अवैध वसूली और उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जब पुलिस ने उसी रात कार्यकर्ता को छोड़ते हुए खेद जताया था, तो दो दिन बाद एफआईआर क्यों दर्ज की गई। कांग्रेस नेताओं ने इस कार्रवाई के विरोध में जल्द ही एसएसपी कार्यालय पर धरना देने की चेतावनी दी है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *