DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बुलंदशहर में दूल्हे ने लौटाया 51 लाख दहेज:सिर्फ एक चांदी का सिक्का लेकर किया तिलक, भाकियू अध्यक्ष भाई बोला- खाप पंचायत से प्रेरणा

जहां पूरे देश में दहेज प्रथा और एलमनी को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है, वहीं यूपी के बुलंदशहर में हुई एक शादी ऐसे विवादों के खिलाफ मिसाल बनी। जहां एक दूल्हे ने तिलक समारोह के दौरान 51 लाख रुपए का दहेज ठुकरा दिया। बहुत दबाव के बावजूद सिर्फ एक चांदी का सिक्का लेकर शादी की। दूल्हे के सामने नोटों की गड्‌डी से सजी थाल लाई गई, थाल में नोटों की गडि्डयों की इमारत सजी देख लोग मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने लगे। दूल्हे ने थाल को माथे से लगाया, पर इसके बाद जो किया उसका किसी को अंदाजा भी नहीं था।
दूल्हे ने दहेज लेने से साफ इनकार कर दिया और थाल को वापस लौटाने लगे। लड़की पक्ष के लोगों ने काफी मिन्नतें कीं, पर दूल्हें ने दहेज का एक भी नोट टच नहीं किया। जब लड़की पक्ष के लोगों ने इसे रस्म अदायगी से जोड़ने की कोशिश की तो सिर्फ एक चांदी का सिक्का स्वीकार किया और बेहद सादगी के साथ पूरी शादी की। इस अनोखी शादी के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। लोग दूल्हे के इस कदम की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। घटना जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर की है। बताया जा रहा है कि दूल्हा भारतीय किसान यूनियन टिकैत के एनसीआर अध्यक्ष का भाई है। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए…
बुलंदशहर के रहने वाले विवेक की शादी मथुरा की रहने वाली कृष्णा से तय हुई थी। गुरुवार को तिलक होना था। मथुरा से लड़की पक्ष के लोग तिलक चढ़ाने के लिए पहुंचे हुए थे। तिलक समारोह का आयोजन मेरठ रोड स्थित एक मैरिज होम में था। शाम करीब 7 बजे तिलक की रस्में शुरू हुईं। पांव पूजन और अन्य रस्मों के बाद रात करीब 10 बजे जब दुल्हन के पिता ने दहेज से सजी थाल पेश की, तो लोगों की आंखें फटी की फटी रह गईं, क्योंकि थाल में 51 लाख रुपए नगद रखे हुए थे। नोटों की गडि्डयों की इमारत सजी थी। लोगों ने मोबाइल निकालकर वीडियो बनाना शुरू कर दिया। विवेक ने बेहद सम्मान के साथ थाल को माथे से लगाया, पर इसके बाद ठुकरा दिया। थाल वापस लेने को कहा। पहले तो लड़की पक्ष के लोगों के कुछ समझ में नहीं आया। उन्होंने कारण पूछा तो विवेक ने कहा, मुझे सिर्फ आपकी लड़की अपनी पत्नी के रूप में चाहिए, एक रुपया भी देहज नहीं चाहिए। लड़की पक्ष के लोगों ने कहा, ये तो रस्म है, बेटी को खाली हाथ नहीं दे सकते। काफी मिन्नत करने के बाद विवेक ने रस्म के तौर पर सिर्फ एक चांदी का सिक्का स्वीकार किया और इसके बाद दहेज की पूरी रस्म अदा की। विवेक के इस निर्णय से पूरे पंडाल में तालियां गूंज उठीं। सोशल मीडिया बना चर्चा का विषय
इसी दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। विवेक के इस निर्णय को लेकर लोग जमकर प्रशंसा कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे उदाहरण बताते हुए कह रहे हैं कि इसी तरफ अगर लड़कियां भी एलमनी लेने से इनकार कर दें तो शादी के प्रति घट रहा युवाओं का भरोसा टूटने से बच जाएगा। बदलाव की शुरुआत खुद से करनी होती है- दूल्हा
विवेक ने कहा- हम बेटी को सम्मान से अपना रहे हैं, दहेज लेकर नहीं। समाज में बदलाव की शुरुआत खुद से करनी होती है। दहेज प्रथा को जड़ से खत्म करने की जरूरत है। इसीलिए उन्हों ने शगुन के तौर पर सिर्फ एक चांदी का सिक्का स्वीकार किया। खाप पंचायत के फैसले से मिली प्रेरणा
इस निर्णय के पीछे एक बड़ी प्रेरणा भी सामने आई। दूल्हे के भाई और भारतीय किसान यूनियन टिकैत के एनसीआर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह उर्फ मंटू चौधरी ने बताया कि मुजफ्फरनगर के सोरम में हाल ही में सर्व खाप पंचायत हुई थी। पंचायत में खाप सरदारों ने समाज से बिना दहेज विवाह और मृत्यु भोज न करने की अपील की थी। परिवार ने उसी निर्णय को आगे बढ़ाते हुए यह ऐतिहासिक फैसला लिया। मंटू चौधरी ने कहा- “सर्व खाप के निर्णय का पालन करते हुए मेरे छोटे भाई विवेक ने दहेज मुक्त विवाह किया है। हम चाहते हैं कि समाज में यह एक नई शुरुआत साबित हो।” ———————————- ये खबर भी पढ़िए… फर्जी IAS होटलों में पार्टी करता, खर्च कारोबारी उठाते:गोरखपुर में गर्लफ्रेंड ने स्टेट्स लिखा- मिस यू; पड़ोसी बोले- कई काम कराए गोरखपुर में फर्जी IAS गौरव कुमार सिंह उर्फ ललित किशोर अरेस्ट हो चुका है। पुलिस कस्टडी में 4 घंटे की पूछताछ में उससे 35 से ज्यादा सवाल पूछे गए। पुलिसवाले जानने की कोशिश करते रहे कि किसको, कहां ठगा? कितनी रकम वसूली? कितनी लड़कियों के टच में रहा? इतना जरूर सामने आया कि गोरखपुर के होटलों में गौरव पार्टी करता था। उसका लाखों रुपए का बिल बिहार के कारोबारी चुका रहे थे। इन कारोबारियों को वह करोड़ों के सरकारी टेंडर दिलाने का झांसा देता था। पढ़िए पूरी खबर…


https://ift.tt/qL0juQb

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *