फिरोजाबाद।कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ अपने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ आंदोलन को गति देने के लिए बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी शुरू कर दी है। 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महारैली में फिरोजाबाद जिले से एक हजार से अधिक कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। जिले से यह सबसे बड़ा राजनीतिक काफिला दिल्ली के लिए रवाना होगा। रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने कड़ी रणनीति बनाई है। बृहस्पतिवार को दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में हुई हाई-लेवल बैठक में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पश्चिमी यूपी सहित पूरे प्रदेश के प्रभारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। फिरोजाबाद से निर्वतमान प्रदेश सचिव प्रकाश निधि गर्ग, जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव और महानगर अध्यक्ष सफाद खान राजू ने बैठक में भाग लेकर जिले की तैयारियों की रिपोर्ट सौंपी। कांग्रेसी बोले- देश महंगाई, बेरोजगारी और अव्यवस्था से जूझ रहा निर्वतमान प्रदेश सचिव प्रकाश निधि गर्ग ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के चलते देश महंगाई, बेरोजगारी और लोकतंत्र में कथित गड़बड़ियों का सामना कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि इन मुद्दों पर सरकार को कड़ी चुनौती देने के लिए 14 दिसंबर की सुबह 7 बजे फिरोजाबाद से 1000 से अधिक कांग्रेसी अपने निजी वाहनों से दमदार शक्ति प्रदर्शन के साथ दिल्ली कूच करेंगे। निर्णायक आंदोलन का संकेत कांग्रेस का यह महाजुटाव संकेत देता है कि पार्टी अब सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई छेड़ने की तैयारी में है।रामलीला मैदान की महारैली से कांग्रेस अपने आक्रामक रुख का संदेश पूरे देश में देना चाहती है।
https://ift.tt/vce4ZuG
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply