यूपी में कानपुर सबसे ठंडा शहर रहा। गुरुवार को न्यूनतम तापमान में 2.7 डिग्री की गिरावट हुई। न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री दर्ज किया गया। देर शाम चलीं तेज हवाओं से मौसम में गलन रही। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि उत्तर पश्चिमी हवाएं मौसम को ठंडा करने का काम कर रही हैं। यह ठंड आगे भी जारी रहेगी। 14 दिसंबर के बाद एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आना है, जिसके बाद मौसम बदलेगा। इसके बाद कड़ाके की ठंड़ पड़ने के आसार है। दिन में निकली तेज धूप
दिन में अधिकतम तापमान की बात करें तो उसे 24.9 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 0.1 डिग्री कम है। दिन की धूप ने लोगों को गर्म कपड़े उतारने पर मजबूर कर दिया। जिले में बीते कई दिनों से मौसम की बात करें तो शाम से लेकर रात और सुबह तक की सर्दी बरकरार है। हालांकि दिन में तेज धूप निकल रही है। कोहरे के कारण कई ट्रेनों को किया गया रद्द
कोहरे की मार का हवाला देकर रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कर दी। सप्ताह में तीन दिन चलने वाली 12595 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल एक दिसंबर से 12 फरवरी 2026 तक, 12596 आनंद विहार-गोरखपुर दो दिसंबर से 13 फरवरी तक निरस्त है। इसके अलावा, सप्ताह में 3 दिन चलने वाली 22406 आनंद विहार- भागलपुर 3, 10, 17, 24, 31 दिसंबर और 7, 14, 21, 28 जनवरी, 4, 11, 18, 25 फरवरी को निरस्त की गई है। कानपुर का AQI आज सुबह 84 रहा
गुरुवार सुबह 6.58 बजे कानपुर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 84 रिकॉर्ड किया गया। ये हवा की संतोषजनक स्थिति है। इस समय हवा की स्थिति 10 किमी/घंटे रही।
https://ift.tt/ZowkJvf
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply