DniNews.Live

एटा में चैत्र अष्टमी पर निकली मां दुर्गा की शोभायात्रा:उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, सुरक्षा में पुलिसकर्मी तैनात

एटा के अवागढ़ में चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर मां दुर्गा की शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। नगर में चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। शोभायात्रा का शुभारंभ पटवारी माता मंदिर से हुआ। यह यात्रा राधा-कृष्ण मंदिर, काली मंदिर, मैन मार्केट, अखाड़ा मार्ग, जलेसर रोड और एटा रोड से होते हुए पुनः पटवारी माता मंदिर पर समाप्त हुई। देखिए 3 तस्वीरें… यात्रा के दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज पर भक्त झूमते और नृत्य करते नजर आए। नगर अध्यक्ष महेश पाल सिंह ने मां दुर्गा के रथ का संचालन किया। शोभायात्रा में मां काली, भगवान भोलेनाथ, भैरवनाथ, श्रीराम, बालाजी महाराज, भगवान श्रीकृष्ण और राधा सहित विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां शामिल थीं। नगर के विभिन्न मोहल्लों और घरों से श्रद्धालुओं ने थाल सजाकर मां दुर्गा की आरती की और शोभायात्रा का स्वागत किया। जगह-जगह पुष्प वर्षा और प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई थी। इस आयोजन में मनीष कुमार वर्सनी, संजय वर्मा, गोलू वशिष्ठ, मुकेश वशिष्ठ, मनोज झा, विकास सक्सेना, संजू कुशवाहा सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *