DniNews.Live

साले कहने का विरोध करने पर जमकर मारपीट:चार नामजद सहित सात आरोपियों के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा, जांच में जुटी पुलिस

आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के हाफिजपुर में बाहर से कमाकर लौटे एक व्यक्ति को साले कहने का विरोध करने के बाद जमकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़ित सुरेंद्र चौहान ने आरोप लगाया है कि रात को सब्जी लेने बलरामपुर मोड पर गया था इसी दौरान रास्ते में वापस आते समय गांव के ही रहने वाले दीपू यादव दिनेश शिशु और शेखर यादव ने कहा कि कमाकर आए हो साले। कुछ खर्च करो। इसके बाद पीड़ित ने साले शब्द कहने का विरोध जताते हुए कहा कि साले क्यों कह रहे हो। इसके बाद सभी ने मिलकर गाली गलौज करने के साथ जमकर मारपीट की और ईंट से सिर पर हमला भी कर दिया। आरोपी मां बहन की गाली भी देने लगे आरोपियों के पिटाई से सिर में गंभीर चोटे लगी और मौके पर मैं बेहोश हो गया। सर से बहुत ज्यादा खून बहने लगा। जाते-जाते आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दिया और मौके से फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर इस मामले में दीपू यादव, दिनेश, शिशु, शेखर यादव सहित तीन अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित का चल रहा इलाज
पीड़ित की तहरीर पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। वहीं पीड़ित का अभी आजमगढ़ के अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *