हाथरस के जिला महिला अस्पताल में देर रात डिलीवरी के दौरान एक महिला और उसके नवजात बच्चे की मौत हो गई। मायके पक्ष के परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, शहर के मोहल्ला गणेशगंज निवासी ललित की शादी एक साल पहले आगरा के सोरई थाना खंदौली निवासी लक्ष्मण शर्मा की बेटी 20 वर्षीय पूनम से हुई थी। प्रसव पीड़ा होने पर पूनम को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पूनम के भाई ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष ने इस पूरे मामले में घोर लापरवाही बरती। उन्होंने कहा था कि पूनम की डिलीवरी और इलाज सही जगह कराया जाए, लेकिन उनकी बात नहीं मानी गई। यह लोग उनको गुमराह करते रहे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजे परिजनों का यह भी आरोप है कि डिलीवरी होने की जानकारी भी उन्हें नहीं दी गई। पुलिस ने महिला और नवजात के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply