DniNews.Live

धवन पेट्रोल पंप पर तेल वितरण में मारपीट:लखीमपुर में पुलिसकर्मियों से भी हाथापाई, अफवाहों से भीड़ बढ़ी, सुबह से लंबी कतारें

लखीमपुर खीरी में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों के कारण पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ रही है। जिले के कई पंपों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जिससे व्यवस्था बिगड़ रही है। इसी बीच, बेहजम के धवन फिलिंग स्टेशन पर तेल वितरण के दौरान मारपीट की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, धवन फिलिंग स्टेशन पर भीड़ के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस हेल्पलाइन 112 को बुलाना पड़ा। आरोप है कि मौके पर पहुंचे 112 के पुलिसकर्मियों के साथ स्थानीय ग्राम प्रधान और उसके साथियों ने हाथापाई की। इस घटना की सूचना अरविंद सिंह ने सुबह लगभग 11:16 बजे दी थी। 5 तस्वीरें देखिए… घटना की जानकारी मिलते ही नीमगांव थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद ग्राम प्रधान और उसके साथियों ने पंप को आगे न चलने देने की धमकी भी दी है। पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि जिले में पेट्रोल-डीजल की कोई वास्तविक कमी नहीं है। अफवाहों के चलते लोग जरूरत से ज्यादा तेल भरवाने के लिए पंपों पर पहुंच रहे हैं, जिससे व्यवस्था संभालना मुश्किल हो रहा है और कर्मचारियों को भी परेशानी हो रही है। पेट्रोल पंप संचालकों ने सभी डीलरों से अपील की है कि वे सतर्कता से तेल वितरण करें और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय प्रशासन से सहयोग लें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *