अयोध्या में मौसम का मिजाज बदल गया है। सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही देखी जा रही है, जिससे आगामी 24 घंटों में कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है। जिले में 4 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। पिछले दिनों हुई बारिश से किसानों की दलहन और तिलहन की फसलों को कुछ नुकसान हुआ था। एक सप्ताह बाद किसानों के गेहूं की फसल की भी कटाई शुरू होने की संभावना है बादलों की उपस्थिति के चलते अब किसान चिंतित नजर आ रहे हैं किस वेद प्रकाश दिनेश कुमार कन्हैया लाल पाण्डेय का कहना है कि इस बार लगता है की फसल का भारी नुकसान झेलना पड़ेगा क्योंकि मौसम भी खराब हो रहा है। किसानों के आगे कहना है कि कुछ ही दिनों में गेहूं की मड़ाई का कार्य भी शुरू हो जाएगा लेकिन ऐसे में पेट्रोल पंपों पर डीजल भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है अगर कहीं तेज बारिश हो गई तो भारी नुकसान झेलना पड़ेगा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीताराम मिश्रा के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं हवा के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। हवाएं सामान्य गति से पश्चिमी दिशा में चलेंगी और औसत तापमान सामान्य के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम वेधशाला से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, अयोध्या में अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस (+0.5) और न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस (-0.5) दर्ज किया गया। सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 88 प्रतिशत और न्यूनतम 40 प्रतिशत रही। इस दौरान हवा की गति 4.1 किलोमीटर प्रति घंटा और दिशा दक्षिणी-पश्चिमी दर्ज की गई। वर्षा 0.0 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई।

Leave a Reply