DniNews.Live

उन्नाव में कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़:श्रद्धालुओं ने मां सिद्धिदात्री की पूजा के लिए किए दर्शन, जयकारों से गूंजा माहौल

उन्नाव में चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप के दर्शन के लिए मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से देर रात तक श्रद्धालु मंदिरों के बाहर कतार में लगे रहे। इस दौरान घरों और मंदिरों में विधि-विधान से कन्या पूजन किया गया, जिसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। राजधानी मार्ग स्थित प्राचीन श्री दुर्गा मंदिर में भोर से ही भक्त पहुंचने लगे थे। नवमी के अवसर पर यहां इक्कीस कन्याओं को भोजन कराया गया और उन्हें दान-दक्षिणा दी गई। इसके बाद अन्य कन्याओं को भी भोज कराया गया। इस अवसर पर आदित्य सिंह साधू सहित कई लोग उपस्थित रहे। गायत्री नगर स्थित गायत्री मंदिर में भी कन्या भोज का आयोजन किया गया, जिसमें रामचंद्र गुप्ता, प्रेम त्रिपाठी और संग्राम सिंह शामिल हुए। कंचन नगर स्थित कंचनामाई मंदिर और महेश मार्ग स्थित सिद्धिदात्री मंदिर में प्रमोद त्रिवेदी, उमेश शुक्ला, सूर्य कुमार बाजपेई और सुरेश सिंघल ने मां की आरती उतारी। डॉकतार कॉलोनी स्थित सोमा गौरी मंदिर, गांधीनगर स्थित काली मंदिर, पोनी रोड झंडे चौराहा स्थित झंडेश्वर मंदिर, बिन्दानगर स्थित दुर्गा मंदिर और बालूघाट स्थित गायत्री शक्तिपीठ सहित गंगा विशुनघाट दुर्गा मंदिर में भी कन्या भोज का आयोजन किया गया। इन मंदिरों के अलावा कई घरों में भी कन्या पूजन कर व्रत उपासकों ने अपना व्रत तोड़ा। नवरात्रि के अंतिम दिन नगर में कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया। शुक्लागंज के चंपा पुरवा, कंचन नगर, ऋषि नगर और पोनी रोड में जगह-जगह भंडारे लगे। राजधानी मार्ग स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी ने बताया कि नवरात्रि समापन के बाद एक या दो दिन में प्रसाद के रूप में साड़ियों का वितरण किया जाएगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *