DniNews.Live

लखनऊ में सुबह से छाए बादल:हल्की बारिश शुरू, दिन में 40 किलोमीटर की रफ्तार से चलेगी हवा के झोंके

लखनऊ में सुबह के समय में बादल छाए रहे। इसके बाद हल्की बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग की तरफ से शहर में बरसात का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसमें दिन में बादलों की गरज चमक के साथ में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि दिन में अधिकतर समय बादल छाए रहेंगे। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 48 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 20 फीसदी दर्ज किया गया।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *