DniNews.Live

लखनऊ में ट्रेडिंग एप के झांसे में 8.11 लाख गंवाए:कम समय में ज्यादा मुनाफा कमाने का भरोसा देकर की ठगी

लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। कसमंडा स्थित रीजेंट अपार्टमेंट निवासी जय प्रकाश सिंह से जालसाजों ने 8.11 लाख रुपए ठग लिए। पीड़ित ने कोतवाली हजरतगंज में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। दो नंबरों से किया संपर्क, मुनाफे का दिया लालच पीड़ित के मुताबिक, कुछ महीने पहले दो मोबाइल नंबरों से कॉल कर उन्हें शेयर मार्केट में निवेश का झांसा दिया गया। आरोपियों ने उन्हें आरबीके ट्रेडिंग एप से जोड़कर कम समय में ज्यादा मुनाफा कमाने का भरोसा दिलाया। दिसंबर से फरवरी तक कराए ट्रांजेक्शन जय प्रकाश सिंह ने बताया कि 22 दिसंबर 2025 से 5 फरवरी 2026 के बीच उन्होंने अलग-अलग बैंक खातों में कुल 8 लाख 11 हजार रुपए ट्रांसफर किए। एप पर मुनाफा दिखता रहा, जिससे उनका भरोसा बढ़ता गया। पैसा निकालने की कोशिश पर ब्लॉक किया नंबर जब पीड़ित ने अपने निवेश की रकम निकालने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने उनका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। इसके बाद कॉल रिसीव करना बंद कर दिया गया। साइबर पोर्टल पर भी की शिकायत पीड़ित ने बताया कि मामले की शिकायत साइबर क्राइम पोर्टल पर भी दर्ज कराई जा चुकी है। वहीं, पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है और संबंधित खातों व मोबाइल नंबरों की पड़ताल की जा रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *