आगरा में बुधवार को थाना हरी पर्वत क्षेत्र घटिया आजम खॉ निवासी अतुल की क्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। अतुल ऑटो मोबाइल कंपनी में अकाउंटेंट थे। कंपनी का काम खत्म कर अपनी शादी के कार्ड के लिए नानी के घर आए हुए थे। इसी दौरान जब वे नानी के घर से निकले तो कुछ ही दूरी पर सड़क हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अतुल की मौत के बाद घर में माहौल गमगीन है। मां बेसुध है। गली में सन्नटा पसरा हुआ है, आसपास के घरों में दो दिन से चूल्हे नहीं जले है। मृतक के चाचा संजय ने बताया-कृष्णा फर्नीचर के नाम से अपना फर्नीचर का व्यापार है। अतुल ऑटोमोबाइल कंपनी में अकाउंटेंट था। 3 फरवरी को अतुल की शादी थी। अतुल के तीन भाई है, सबसे बड़ा अतुल है। परिवार में पहली शादी थी। इसी लिए सभी खुश थे,घर में शादी वाला माहौल था। घर पर रिश्तेदारों का आना शुरू हो गया था। सबको तीन फरवरी का बेसब्री से इंतजार था। लोकल ही शादी होनी थी। जिससे लड़की से शादी होनी थी वो भी अतुल की मौत की खबर सुन कर सदमे में है। छोटे भाई ने बताया-भाई सुबह ही घर से किसी काम के लिए निकले थे। घर में शादी की तैयारी चल रही है। शादी के लिए आधी खरीदारी हो चुकी थी। बस दूल्हे के कपड़े की खरीदारी होना बाकी था। घर में सभी का रो-रो कर बुरा हाल है। हमारे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा हुआ है। घर में शादी की जगह अब शोक की लहर है। बड़े बेटे की मौत के बाद मां बात करने की हालात में नहीं है। दो दिन से उन्होंने खाना-पीना तक नहीं खाया है। पिता की मौत 2018 में ही हो गई थी। भगवान ने घर का सबसे बड़ा चिराग छीन लिया। अब जानिए पूरा मामला
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के हनुमान नगर में एक सड़क हादसे में एक्टिवा सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार युवक अपनी नानी के घर आया हुआ था। किसी काम से एक्टिवा लेकर बाहर निकला था। उसी दौरान एक क्रेन तेज गति से सड़क पर आया और एक्टिवा को टक्कर मारते हुए युवक को अपनी चपेट में ले गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सड़क पर गिरते ही गंभीर रूप से घायल हो गया और कुछ ही क्षणों में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने क्रेन के ड्राइवर को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। थाना एत्माद्दौला पुलिस टीम मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लिया और क्रेन के ड्राइवर व वाहन की तलाश शुरू कर दी। परिवार में हादसे की खबर पहुंचते ही कोहराम मच गया। नानी के घर आए युवक की मौत ने पूरे परिवार को स्तब्ध कर दिया है।
https://ift.tt/QirGaUo
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply