DniNews.Live

दुर्गा अष्टमी पर हापुड़ में पंखा शोभा यात्रा निकाली गई:मां मंशा देवी मंदिर समिति ने किया आयोजन, झांकियों ने मन मोहा

हापुड़ में दुर्गा अष्टमी के अवसर पर पंखा शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालुओं का जगह जगह स्वागत भी किया गया। वही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी पुलिस बल तैनात रहा। शहर के बुलंदशहर रोड स्थित मां मंशा देवी मंदिर समिति ने बृहस्पतिवार को पंखा शोभा यात्रा का आयोजन किया। इस यात्रा में शामिल झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। मां मंशा देवी मंदिर समिति चैत्र नवरात्र के दौरान हर साल पंखा महोत्सव और भव्य शोभा यात्रा का आयोजन करती है। बृहस्पतिवार की शाम यह पंखा शोभा यात्रा मां मंशा देवी मंदिर, बुलंदशहर रोड से शुरू हुई। यह कोठी गेट, कसेरठ बाजार, बजाजा बाजार, बड़ी मंडी, पाटिया मंडी, मेरठ गेट पुलिस चौकी, सराफा बाजार और पुराना बाजार से होते हुए वापस श्री मंशा देवी मंदिर पर देर रात पहुंचकर समाप्त हुई। इस अवसर पर शिवकुमार मित्तल, महेश तोमर, बिजेंद्र कंसल, पुनीत गोयल, अनुज मित्तल, खैलेंद्र सैनी, लाला राजकिशोर और सुरेशचंद गुप्ता सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। तस्वीरें भी देखिए

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *