DniNews.Live

बुंदेलखंड का पहला स्पोर्ट्स कॉलेज चरखारी को दिलाया:विधायक बृजभूषण राजपूत बोले-काम का मूल्यांकन जनता करेगी, दावा- 2027 में फिर से मिलेगा टिकट

महोबा जनपद की चरखारी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत अपने कार्यों और बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। उन्होंने अपने चार साल के कार्यकाल, प्रमुख उपलब्धियों और अधूरे प्रोजेक्ट्स पर खुलकर बात की। दावा किया कि क्षेत्र में खेल और पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। दैनिक भास्कर से बातचीत में विधायक ने बेबाकी से सवालों के जवाब दिए। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: अपने चार साल के कामकाज को आप 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: अपने काम का मूल्यांकन हम खुद नहीं करते, यह जनता का काम है। जनता ने 2022 के चुनाव में पहले से ज्यादा मत देकर इसका जवाब दे दिया है। हमें गांव-गांव में जो स्नेह और आशीर्वाद मिलता है, वही हमारे काम का असली प्रमाण है। सवाल: आपके कार्यकाल का सबसे बड़ा काम क्या रहा? जवाब: पूरे बुंदेलखंड में कहीं भी स्पोर्ट्स कॉलेज नहीं था। हमारे प्रयासों से चरखारी विधानसभा में स्पोर्ट्स कॉलेज स्वीकृत हुआ है। इसके लिए बजट भी मंजूर हो चुका है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। यह सिर्फ चरखारी ही नहीं, बल्कि पूरे बुंदेलखंड के लिए बड़ी उपलब्धि है। सवाल: ऐसा कौन सा काम है जो अभी तक पूरा नहीं हो पाया? जवाब: हम यह नहीं कहेंगे कि काम नहीं कर पाए, लेकिन कुछ काम अभी अधूरे हैं। चरखारी का ऐतिहासिक मंगलगढ़ किला एक बड़ा पर्यटन केंद्र बन सकता है। इसे जनता के लिए खोलने के प्रयास किए गए हैं। पहले यह डीआरडीए के अधीन था, जिसे मुक्त कराने में हम सफल हुए हैं। अब इसका सौंदर्यीकरण कराकर जनता को समर्पित करना हमारा लक्ष्य है। इसके अलावा बेलाताल सागर, कुलपहाड़ तालाब जैसे बड़े जलाशयों के सौंदर्यीकरण पर भी काम चल रहा है। हमने धौंसा मंदिर, रायनपुर मंदिर, गोवर्धन मंदिर, काली माता मंदिर और गोरखनाथ मंदिर सहित कई धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण कराया है। चरखारी के ऐतिहासिक मेले के मैदान और पुराने मिनी थिएटर का भी पुनर्विकास कराया जा रहा है। सवाल: क्या इस बार भी आप टिकट के दावेदार हैं? जवाब: बिल्कुल, पार्टी मौका देगी तो हम फिर चुनाव लड़ेंगे। जनता का जो प्यार और आशीर्वाद मिला है, उससे हमें फिर सेवा करने का अवसर मिलेगा। सवाल: क्या आपको भरोसा है कि इस बार टिकट मिलेगा? जवाब: क्यों नहीं मिलेगा, 100 प्रतिशत मिलेगा। जिसको जनता का आशीर्वाद मिलता है, पार्टी उसी को टिकट देती है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *