DniNews.Live

तरकुलहा माता के दर्शन करने गई सहेलियों से छेड़खानी:हाथ खींचकर झोपड़ी में ले गए, मारपीट की, गोरखपुर में 3 के खिलाफ FIR दर्ज

गोरखपुर के तरकुलहा माता मंदिर में दर्शन करने गई दो सहेलियों के साथ बदमाशों ने छेड़छाड़ की। हाथ खींच कर झोपड़ी में ले जाने की कोशिश करने लगे। महिलाओं के विरोध करने पर उनके साथ मारपीट किया। चींख- पुकार सुनकर लोग इकठ्ठा हो गए। बदमाशों ने उनके साथ भी मारपीट की। उसके बाद महिलाओं के गले से सोने का मंगलसूत्र और चेन छीनकर फरार हो गए। लोगों ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वे तेजी से भाग निकले। गुरुवार को महिलाओं की तहरीर पर FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। जल्द ही उनका पता लगाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जानिए पूरा मामला…
गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला 21 मार्च को अपनी सहेली और परिवार के साथ तरकुलहा माता की मंदिर दर्शन करने के लिए गई। महिला की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, दर्शन पूजन करके लौटने के बाद वो और उसकी सहेली पास में मौजूद एक वाशरूम गई। महिला अंदर वाशरूम में थी। उसी दौरान तीन अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे और सहेली का हाथ खींचकर झोपड़ी की ओर ले जाने लगें। वह चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर महिला तुरंत बाहर निकली और सहेली को बचाने के उनके पीछे भागी। दोनों ने मिलकर जब बदमाशों का विरोध किया। तो उन्होंने महिलाओं के साथ मारपीट शुरू कर दी। महिलाओं ने शोर मचाना शुरू किया। आवाज सुनकर परिजन और कुछ लोग वहां पहुंच गए। मंगलसूत्र और चैन लेकर फरार हो गए बदमाशों ने उनको भी मारा और डराने की कोशिश करने लगे। इतने में ही महिला और उसकी सहेली के गले से सोने का मंगलसूत्र और चैन लेकर फरार हो गए। लोगों ने उन्हें पकड़ने के लिए पीछा किया लेकिन वे सरपट भाग निकलें। इसी संबंध में महिला ने गुरूवार को थाने में तहरीर दी। जिसके बाद FIR दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उस एरिया का सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा के अनुसार तरकुलहा मंदिर पुलिस चौकी ने केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सीसी कैमरे के फुटेज से पहचान कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *