मेरठ के कोतवाली क्षेत्र में दुकान के बाहर बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में अधिवक्ता पर हमला किया गया। हमले में अधिवक्ता की नाक में फ्रेक्चर हुआ है, जिसका मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुक्रवार को अधिवक्ता मामले में SSP से मुलाकात करेंगे। तीन तस्वीरें देखें… पहले एक नजर वारदात पर
आशुतोष शर्मा और निवेश चौधरी पेशे से अधिवक्ता हैं। गुरुवार शाम दोनों किसी काम से शहर सर्राफा बाजार आए थे। आशुतोष शर्मा ने जैसे ही एक दुकान के बाहर अपनी बाइक खड़ी की तो उस दुकान के मालिक ने बाहर आकर विरोध कर दिया। आशुतोष ने भी जवाब दिया। आरोप है कि दुकानदार के बेटे ने बाहर आकर आशुतोष पर हमला कर दिया। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद
आशुतोष के साथ हुई मारपीट की यह वारदात पास ही लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिखाई पड़ रहा है कि किस तरह विवाद हुआ और फिर इसी विवाद में दुकानदार के बेटे ने आकर मारपीट शुरु कर दी। आस पास लोग मौजूद रहे लेकिन उन्होंने भी मदद करने के बजाए हमलावरों का मौन समर्थन किया। ढाई मिनट का वीडियो वायरल
अधिवक्ता से विवाद और मारपीट का ढाई मिनट का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई पड़ रहा है कि आशुतोष अपनी बाइक दुकान के बाहर लगाते हैं, तभी दुकानदार आकर उनसे उलझ जाता है। पीछे पीछे उनका बेटा भी आ जाता है और वह आशुतोष पर हमला कर देता है। दो बार वह आशुतोष पर हमला करता है, जिसमें आशुतोष घायल हो जाते हैं। हमले में आशुतोष की नाक टूटी
आरोप वैरायटी सेंटर के मालिक व उनके बेटे शिवम अग्रवाल पर हैं। आरोप है कि शिवम अग्रवाल ने हाथ में लोहे का पंच पहना हुआ था, जिससे उसकी नाक पर हमला किया गया। इसी हमले में आशुतोष की नाक की हड्डी भी टूट गई। उनके चेहरे पर भी चोट आई है। पुलिस के सामने भी दोनों पक्षों में मारपीट की नौबत आ गई। कोतवाली में दर्ज हुई रिपोर्ट
इस वारदात के बाद पुलिस को बुला लिया गया। पुलिस आशुतोष व उनके साथी निवेश चौधरी को कोतवाली लेकर आ गई। यहां उनसे तहरीर ली गई और फिर डाक्टरी के लिए भेज दिया गया। रात में ही पुलिस ने शिवम अग्रवाल, उनके पिता व चार से पांच अज्ञात हमलावरों के खिलाफ BNS की धारा 191(2),191(3),109,352,351(3) में मुकदमा दर्ज किया है। SSP से शुक्रवार को करेंगे मुलाकात मेरठ बार एसोसिएशन के महामंत्री परवेज आलम एडवोकेट का कहना है कि CCTV में घटना कैद है लेकिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। शुक्रवार को एसएसपी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग करेंगे। अगर कार्रवाई नहीं होती है तो मीटिंग बुलाकर आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा।

Leave a Reply