मिशन शक्ति का पांचवां चरण शुरू:बांदा में एक माह चलेगा अभियान, मंत्री बोले- 8 वर्षों में महिला उत्थान में 36% प्रगति हुई
बांदा में जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण की जानकारी दी। यह अभियान एक माह तक चलेगा। मंत्री ने बताया कि पिछले 8 वर्षों में महिला उत्थान के क्षेत्र में 36 प्रतिशत की प्रगति हुई है। केंद्र और प्रदेश सरकार मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए कार्यरत हैं। महिला अपराधों में कमी आई है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो टीम का गठन किया गया है। महिला पुलिस में महिला आरक्षियों की भर्ती की गई है। चित्रकूटधाम मंडल बांदा के आयुक्त अजीत कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मिशन शक्ति के पांचवें चरण का शुभारंभ किया है। उन्होंने सुरक्षित माहौल को विकास का आधार बताया। साथ ही गरीब महिलाओं के उत्थान पर विशेष ध्यान देने की बात कही। डीआईजी राजेश एस ने बताया कि मिशन शक्ति का पहला चरण 17 अक्टूबर 2020 को शुरू हुआ था। महिलाओं के लिए पिंक बूथ और हेल्पलाइन संचालित की जा रही हैं। आपातकालीन सेवा 112 चौबीसों घंटे उपलब्ध है।
Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
Leave a Reply