बलरामपुर में सड़क हादसे में 2 की मौत:ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 1 युवक गंभीर घायल
बलरामपुर के कटरा शंकरनगर मोड़ पर शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक घायल हो गया। मृतकों की पहचान फूलचंद उर्फ भुर्रे और पिंटू के रूप में हुई है। घायल दिनेश यादव को जिला मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच की जा रही तीनों युवक बाइक से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान तुलसीपुर की ओर से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। फूलचंद और पिंटू की मौके पर ही मौत हो गई। दिनेश घायल हो गया। स्थानीय पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ट्रक और उसके चालक की तलाश कर रही है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच की जा रही है। मृतक फूलचंद मुंबई में मजदूरी करता था। वह एक सप्ताह पहले ही गांव लौटा था। उसके पीछे पत्नी और दो वर्षीय बेटा है। पिंटू भी मुंबई में काम करता था। वह अविवाहित था।
Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
Leave a Reply