DniNews.Live

SDM अनुपम मिश्रा की मां बोलीं- बहू ने तेजाब फेंका:40 लाख के जेवर ले गई; दिव्या कहती थी, मां-बाप को वृद्धाश्रम भेज दो

चंदौली में SDM पति-पत्नी अनुपम मिश्रा और दिव्या ओझा का घरेलू विवाद उलझता जा रहा है। दिव्या के पिता ने एफआईआर में अनुपम पर नपुंसक होने के आरोप लगाए हैं। SDM अनुपम मिश्रा की मां शशि मिश्रा से दैनिक भास्कर ने बात की। इस दौरान शशि मिश्रा ने कई चौंकाने वाले दावे किए। उन्होने बताया- बेटे अनुपम ने लव मैरिज की थी। दहेज की तो कोई बात ही नहीं है। उल्टा हमने लाखों के जेवर और कार बहू को दी। दिव्या हमारे साथ मारपीट करती थी। उसने मेरे ऊपर तेजाब फेंका था। रही बात नपुंसक होने की, तो 6 साल साथ रहने के बाद उसे पता चला कि पति नपुंसक है? शशि मिश्रा ने SDM दिव्या के पिता निशाकांत ओझा के आरोपों के सिलसिलेवार जवाब दिए… आरोप 1- दहेज की मांग शादी तय होते ही अनुपम और उनके घरवालों ने दहेज मांगा। शुरुआत में 20 करोड़ रुपए की मांग थी। मना किया तो घटते-घटते 1 करोड़ रुपए कैश, 5-स्टार होटल में शादी और फॉर्च्यूनर कार की डिमांड हुई। हमने सगाई से पहले 10 लाख रुपए खाते में दिए। शादी होने के बाद 28 लाख कैश, 40 लाख के गहने और 7 लाख का सामान देना पड़ा। शशि मिश्रा का जवाब- बेटे ने लव मैरिज की थी, तो दहेज की कभी बात ही नहीं हुई। उल्टा हमने ही शादी में बहू को जेवर दिए थे। आज उनकी कीमत 40 लाख के करीब होगी। सारे जेवर बहू साथ ले गई। हमने क्रेटा कार भी दिलाई थी। 2.56 लाख रुपए यानी आधा पेमेंट मेरे पति ने किया था। पासबुक में एंट्री भी है। वो सब ले गई, हमारे पास अब कुछ नहीं है। जो 28 लाख कैश की बात है, तो वो बताएं उन्होंने कैसे दिए? आरोप 2- हत्या की कोशिश मनचाहा दहेज न मिलने पर बेटी दिव्या को शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी गई। 7 दिसंबर, 2025 की रात 2 बजे अनुपम ने अपनी मां के साथ मिलकर दिव्या पर जानलेवा हमला किया। शशि मिश्रा का जवाब- न मैंने और न बेटे ने कभी बहू पर हाथ उठाया। वही मुझे, अनुपम और अनुपम के पापा को मारती थी। मैं उसकी सेवा करती थी, हाथ-पैर दबाती थी। वो चाहती थी कि बेटा मेरे साथ न रहे। कहती थी अपने मां-बाप को वृद्धाश्रम भेज दो। सर्दियों में घर में ताला लगा देती थी। हम सब ठंड में बाहर रहते थे। 7 दिसबंर की रात बहू ने मुझे तेजाब की बोतल फेंककर मारी। गनीमत रही कि तेजाब जमीन पर गिरा, लेकिन शीशी के टुकड़े मेरे चेहरे और हाथ में धंस गए। PHC चंदौली में इलाज हुआ। 2 इंच का घाव हुआ था मुझे, रिपोर्ट भी है। अगले दिन बहू और उसके पिता ने 4-5 लोगों के साथ घर पर तोड़फोड़ की। मुझे और बेटे को मारा। दिव्या के पिता ने मुझे धक्का देकर गिरा दिया, गला दबाने की कोशिश की। इसके बाद 40 लाख कीमत के जेवर और और बेटे का पासपोर्ट उठा ले गए। हमने चंदौली के अलीनगर थाने में शिकायत की थी, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई। इसके बाद मेरे बेटे ने इलाहाबाद फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी लगा दी। आरोप 3- अनुपम जन्मजात नपुंसक है अनुपम जन्मजात नपुंसक है। यह बात शादी के दौरान हमसे छुपाई गई। बेटी जब वंश बढ़ाने और इलाज की बात करती थी, तो उसे पीटा जाता था। दिव्या की नौकरी छुड़ाकर घर बिठा देने की धमकी दी जाती थी। शशि मिश्रा का जवाब- शादी के 6 साल तक दिव्या को पता नहीं लगा कि वह नपुंसक है? दोनों लेह-लद्दाख, नैनीताल, मसूरी वगैरह घूमने जाते थे। साथ में समय बिताते थे, दोनों खूब खुश थे। कहीं से नहीं लगता था कि वो बेटे के साथ खुश नहीं है। अब 6 साल बाद दिव्या के पिता मेरे बेटे पर इतना घटिया आरोप लगा रहे हैं। आरोप 4- जेवर, कपड़े हड़पे बेटी का सारा स्त्रीधन, गहने, कपड़े और बाकी सामान दिव्या के ससुरालवालों ने अपने कब्जे में रख लिया। बार-बार मांगने पर भी वापस नहीं दिया। शशि मिश्रा का जवाब- पहली बात उनकी तरफ से हमें कुछ मिला नहीं तो कब्जे में क्या रखें? उल्टा हमने जो जेवर दिए थे, वो मार-पीटकर कर ले जा चुकी है। सब अपने सरकारी घर में बंद करके रख दिया है। हमारे पास कुछ नहीं है। घर में जो सामान है सोफा, बेड, अलमारी, ये सब सरकारी है। हमने SDM दिव्या ओझा से उनका पक्ष जानने के लिए उनके मोबाइल पर कई बार फोन किया। लेकिन, फोन नहीं उठा। उनसे बात होते ही अपडेट करेंगे। अब जानिए अनपुम और दिव्या की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई… अनुपम मिश्रा, प्रयागराज और दिव्या ओझा प्रतापगढ़ की रहने वाली हैं। दोनों की पहली मुलाकात 2020 में लखनऊ की पीसीएस ट्रेनिंग एकेडमी (यूपी एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन एंड मैनेजमेंट) में हुई। वहीं, दोनों को प्यार हुआ और दिसंबर, 2020 में शादी कर ली। 2024 तक सब ठीक रहा, फिर आपसी अनबन शुरू हो गई। दिसंबर, 2025 में लड़ाई-झगड़ों से परेशान होकर अनुपम मिश्रा ने इलाहाबाद फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दे दी। इस पर कार्यवाही जारी है। 17 मार्च, 2026 को दिव्या के पिता निशाकांत ओझा ने प्रतापगढ़ के अलीनगर थाने में अनुपम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई तो मामला खुलकर सामने आ गया। दोनों अधिकारियों ने मामले में चुप्पी साध रखी है। ————————— डिटेल में पढ़िए दोनों SDM की प्यार से तकरार तक की कहानी दोनों टॉपर, एक साथ SDM बने…अब रिश्तों में दरार, चंदौली में 15KM दूर घर, पर मिलते नहीं
यूपी के दो SDM के बीच करीब 6 साल पहले प्यार शुरू हुआ, फिर एक साल बाद शादी कर ली। लेकिन, शादी के कुछ साल बाद ही दोनों के बीच दूरियां बढ़ने लगीं। सिर्फ 15 किलोमीटर दूर घर होने के बावजूद एक-दूसरे से मिलना-जुलना तक बंद कर दिया। इतना ही नहीं, बड़े अफसरों की बैठकों में भी दूर-दूर बैठने लगे। यहां पढ़ें पूरी स्टोरी

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *