DniNews.Live

देवरिया-गोरखपुर ओवरब्रिज मरम्मत शुरू:27 मार्च से 20 अप्रैल तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू

देवरिया में गोरखपुर रोड स्थित ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते 27 मार्च से 20 अप्रैल तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। इस अवधि में देवरिया शहर से गोरखपुर की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से निर्देशों का पालन करने की अपील की है। प्रशासन के अनुसार, गोरखपुर की ओर से देवरिया शहर आने वाले वाहनों पर कोई रोक नहीं होगी। ये वाहन सामान्य मार्ग से आ-जा सकेंगे। हालांकि, देवरिया से गोरखपुर जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों को ओवरब्रिज से गुजरने की अनुमति नहीं होगी। सलेमपुर मार्ग से आने वाले भारी व्यावसायिक वाहनों को सोनूघाट चौराहे से नहर मार्ग होते हुए धनौती तिराहा और डुमरी तिराहा के रास्ते उनके गंतव्य की ओर भेजा जाएगा। वहीं, सोनूघाट मार्ग की ओर से आने वाली रोडवेज बसें तथा अन्य भारी और हल्के वाहन रूद्रपुर मोड़ तिराहा, कतरारी मोड़ तिराहा और रूद्रपुर पूर्वी बाईपास होते हुए रामलक्षन कस्बा और गौरीबाजार के रास्ते गोरखपुर की ओर जाएंगे। इसके अलावा, बालाजी मंदिर तिराहा से किसी भी भारी वाहन या बड़ी बस को सोमनाथ मंदिर मार्ग की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। यह प्रतिबंध पुल की मरम्मत का कार्य पूरा होने तक लागू रहेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 27 मार्च से 20 अप्रैल तक देवरिया शहर की ओर से कोई भी वाहन गोरखपुर ओवरब्रिज से होकर नहीं गुजर सकेगा। सभी वाहनों को निर्धारित डायवर्जन मार्गों का ही उपयोग करना होगा। यातायात पुलिस और प्रशासनिक टीमें प्रमुख चौराहों पर तैनात रहेंगी, ताकि वाहनों की आवाजाही सुचारु बनी रहे और जाम की स्थिति न उत्पन्न हो। लोगों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले वैकल्पिक मार्गों की जानकारी ले लें और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें, जिससे असुविधा से बचा जा सके।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *