DniNews.Live

आजमगढ़ में 250 सिलेंडर की कालाबाजारी:आपूर्ति विभाग की छापेमारी में स्टॉक से गायब मिला, डीएम के निर्देश पर FIR

आजमगढ़ में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। पूर्ति विभाग की टीम ने तहसील सगड़ी के महुला अजमतगढ़ स्थित मेसर्स प्रशांत सेन भारत गैस ग्रामीण वितरक के गोदाम पर छापामारी की। यहां स्टॉक में 205 सिलेंडर कम मिला। इसमें 188 घरेलू गैस सिलिंडर और 17 व्यवसायिक गैस सिलिंडर का कोई रिकाॅर्ड नहीं मिला। जांच में सामने आया कि एजेंसी संचालक ने गोदाम में न रखकर व कनेक्शन धारकों को वितरण न करके उसकी कालाबाजारी की। वहां जो स्टॉक मिला उसे दूसरी एजेंसी के हवाले कर दिया गया है। डीएम रविंद्र कुमार के अनुमोदन के बाद पूर्ति इंस्पेक्टर ब्रजेश दुबे ने गैस एजेंसी के प्रोपराइटर झारखंडेय प्रसाद के विरुद्ध आवश्यक वस्तुत अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। पूर्ति निरीक्षक बृजेश दुबे व संतोष शर्मा ने बुधवार की शाम गोदाम की चेकिंग की थी। मौके पर प्राप्त सभी खाली 383 खाली घरेलू सिलेंडर, 11 कामर्शियल (19 किलोग्राम), नौ कामर्शियल (पांच किलोग्राम ) सहित कुल 403 सिलेंडर को जमीन हरखोरी जीयनपुर के प्रतापी भारत गैस ग्रामीण वितरक प्रतिनिधि प्रमोद यादव के सुपुर्द कर दिया है। उन्हें निर्देश दिया गया कि अपनी अभिरक्षा में सुरक्षित रखें। सक्षम न्यायालय/प्राधिकारी के मांगे जाने पर प्रस्तुत करेंगे। बिलरियागंज में बरामद हो चुके हैं 642 सिलेंडर
इससे पूर्व आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र में तौहीद गैस एजेंसी पर छापेमारी की गई थी जहां से जिला प्रशासन को 642 से अधिक कालाबाजारी किए गए सिलेंडर का मामला सामने आया था। पूर्व के मामले में भी मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिले में आपूर्ति विभाग डीएम के निर्देश पर लगातार छापेमारी कर रहा है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *