लखनऊ के इंदिरानगर, बादशाहनगर और पॉलिटेक्निक चौराहे पर स्थित पंप पर पेट्रोल-डीजल खत्म हो गया। पंपों पर फ्यूल इन प्रोग्रेस का बोर्ड लगा दिया गया। पॉलिटेक्निक चौराहे पर पेट्रोल खत्म होने पर पंप कर्मियों से लोगों की नोकझोंक हो गई। कुछ देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। शहर के ज्यादातर पंपों पर लंबी लाइनें लगी। हजरतगंज स्थित तलवार पेट्रोल पंप पर 3 घंटे से ज्यादा समय तक इंतजार के बावजूद लोगों को पेट्रोल-डीजल नहीं मिला। रंजन पेट्रोल पंप पर सुबह से ही भारी भीड़ रही। स्थिति को देखते हुए कई पेट्रोल पंपों पर पुलिस तैनात हो गई। लखनऊ डीएम विशाख जी, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर बबलू कुमार, डीएम सप्लाई ज्योति गौतम और पूर्ति अधिकारी विजय प्रताप सिंह पेट्रोल पंपों का जायजा लिया। ज्योति गौतम ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है। पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति जारी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं। जितनी आवश्यकता हो उतना ही पेट्रोल-डीजल भरवाएं। उन्होंने पंप संचालकों को भी निर्देश दिया है कि वाहनों के अलावा किसी भी बड़ी टंकी या कंटेनर में पेट्रोल-डीजल न दें। देखिए 4 तस्वीरें… पेट्रोल पंपों की स्थिति जानने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply