DniNews.Live

मेरठ के दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा:फॉर्च्यूनर की टक्कर से दो दोस्तों की मौत, चालक फरार

मेरठ के दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। मुजफ्फरनगर की ओर जा रही उनकी बाइक को एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने पीछे से टक्कर मार दी थी। मृतकों की पहचान हापुड़ के हज्जूपुरा निवासी मोहित शर्मा (50) और अरुण गुप्ता (55) के रूप में हुई है। मोहित शर्मा और अरुण गुप्ता दोनों दोस्त थे। गुरुवार रात वे किसी काम से बाइक पर सवार होकर निकले थे। यह हादसा सकौती-नंगली गेट के पास हुआ।
पुलिस के अनुसार, जैसे ही उनकी बाइक सकौती-नंगली गेट के पास पहुंची, पीछे से आ रही तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार उछलकर सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फॉर्च्यूनर की नंबर प्लेट और वाहन का कुछ हिस्सा मौके पर ही टूटकर गिर गया। टक्कर मारने के बाद फॉर्च्यूनर चालक गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मौके से मिली फॉर्च्यूनर की नंबर प्लेट को जब्त कर लिया है और आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ देर के लिए लंबा जाम लग गया था, जिसे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद खुलवाया। हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में शोक का माहौल छा गया। परिजनों को इस घटना से गहरा सदमा लगा है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *