DniNews.Live

हनुमत निवास में गूंज रही श्रीरामजन्मोत्सव की बधाईयां:महंत मिथिलेशनंदिनी शरण ने नोट उड़ाए, गुलाब जल से स्वागत किया,मगन होकर तालियां बजाते रहे

अयोध्या के सिद्ध हनुमत पीठ हनुमत निवास में श्रीारामजन्मोत्सव की छटा निराली है।यहां अयोध्या के प्रसिद्ध कलाकारों सहित कई प्रदेश के कलाकार श्री हनुमान के सामने श्रीरामजन्मोत्सव की बधाईयां गा रहे हैं।मंदिर के महंत व देश के प्रसिद्ध विद्वान डॉ मिथिलेश नंदिनी शरण इस उत्सव में मगन हैं। वे न केवल कलाकारों को बधाईयों के टिप्स देते हैं बल्कि उनके गायकों के साथ वादकों की युगलबंदी का निर्देश देते हैं। जब बधाईयां चरम पर होती हैं तो वे प्रसन्न होकर न केवल नोट उड़ाते हैं बल्कि गुलाब जल छिड़क कर और पुष्प वर्षा करके संतों और श्रद्धालुओं का महोत्सव में स्वागत भी करते हैं। यहां प्रसिद्ध गायकों में मानस बाबा विनोद शरण सिया लाडली शरण भोला बाबा आदि ने अपने गायन और वादन के जरिए संतों और भक्तों को भाव विभोर कर दिया।इस अवसर पर पूरे मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया है। अब हम आपको उत्सव को कुछ विसुअल के जरिए दिखाते हैं

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *