बुलंदशहर के पहासू थाने में कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान और उनके 10 कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला उस धरने के दो दिन बाद दर्ज किया गया, जो कांग्रेस कार्यकर्ता शाहिद अल्वी को छुड़ाने के लिए दिया गया था। घटना 23 मार्च 2026 की शाम करीब 7 बजे की है। पहासू नगर में शाहिद अल्वी और एक गन्ने के ट्रक ड्राइवर के बीच तेज रफ्तार को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद पहासू चौकी इंचार्ज और पुलिसकर्मियों ने ट्रक ड्राइवर को छोड़ दिया, लेकिन शाहिद अल्वी के साथ मारपीट कर उन्हें हवालात में बंद कर दिया। धरने के बाद रिहाई रात 11 बजे सूचना मिलने पर जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान अपने कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे और धरना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने माफी मांगी और शाहिद अल्वी को रिहा किया। हालांकि, इस घटना के दो दिन बाद बुधवार को पुलिस ने जिलाध्यक्ष और 10 अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। इस कार्रवाई के बाद पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच टकराव की संभावना बढ़ गई है।

Leave a Reply