उन्नाव के अजगैन कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर गुरुवार रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे के होते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर नवाबगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को तत्काल एंबुलेंस की मदद से नवाबगंज सीएचसी भेजा। सीएचसी में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अब मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरु कर दी है। वहीं अज्ञात वाहन की तलाश में पुलिस जुट गई है।

Leave a Reply