DniNews.Live

लखनऊ में IPL 2026 में होंगे 7 मैच:7 मई को विराट कोहली खेलेंगे,17 जून को भारत-अफगानिस्तान वनडे, 6 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में IPL 2026 में कुल 7 मैच खेले जाएंगे। बीसीसीआई की तरफ से जारी दूसरे फेज के मैचों का भी शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसमें 5 और मैचों का शेड्यूल जारी किया है। 7 मई को लखनऊ सुपर जॉयंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु के बीच में मैच खेला जाएगा। जबकि 1 अप्रेल को दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जॉयंट्स के मैच के साथ में लखनऊ की टीम का सीजन शुरू होगा। वहीं, बीसीसीआई की तरफ से बृहस्पतिवार को जारी जानकारी के मुताबिक 17 जून को भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच खेला जाना है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह इकाना स्टेडियम में दूसरा टी-20 मुकाबला खेला जाएगा। कोहली के साथ में खेलते नजर आएंगे गिल 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जॉयंट्स सीजन का पहला मैच अपने होम ग्राउंड पर दिल्ली कैपिटल्स के साथ में खेलेगी। दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल की तरफ से इसकी तैयारी की जा रही। 12 अप्रैल को लखनऊ सुपर जॉयंट्स से गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल की टीम भिड़ती हुई नजर आएगी। 22 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स की टीम रियान पराग सहित अन्य खिलाड़ियों के साथ में मैच खेलती हुई नजर आएगी। वहीं, IPL 2026 में इकाना स्टेडियम में फिलहाल कुल 7 मैच खेला जाएगा। इसमें से 7 मई को विराट कोहली भी लखनऊ में खेलते नजर आएंगे। उनका मुकाबला लखनऊ से होगा। इकाना स्टेडियम को अब तक मिले मुकाबले
आईपीएल 2026 01 अप्रैल – लखनऊ सुपर जांयट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
12 अप्रैल – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस
22 अप्रैल- लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स
26 अप्रैल- लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
07 मई- लखनऊ सुपर जायंट्स बाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
15 मई- लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स
23 मई- लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स
एक दिवीसय:
17 जून- भारत बनाम अफगानिस्तान
टी-20:
06 अक्तूबर- भारत बनाम वेस्टइंडीज

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *