DniNews.Live

बदायूं में बाइक की टक्कर से महिला की मौत:ऑटो से उतरकर रोड पर गिरा दुपट्टा उठाने झुकी थी, आरोपी बाइक सवार फरार

बदायूं में गुरुवार शाम एक महिला की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। महिला ऑटो से उतरकर सड़क पर गिरे अपने दुपट्टे को उठाने के लिए झुकी थीं, तभी एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। घटना के बाद आरोपी बाइक सवार मौके से फरार हो गया। यह हादसा मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर स्थित मैगी प्वाइंट के पास हुआ। वजीरगंज थाना क्षेत्र के लहरा लाडपुर गांव निवासी 45 वर्षीय शब्बो पत्नी नेकसू अपने परिवार की महिलाओं के साथ बदायूं में बड़े सरकार की जियारत करने आई थीं। जियारत के बाद ऑटो से घर लौटते समय उनका दुपट्टा सड़क पर गिर गया। शब्बो दुपट्टा उठाने के लिए ऑटो रुकवाकर नीचे उतरीं। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिवार के सदस्य उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें इलाज के लिए ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को लेकर दोबारा जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल कर्मियों ने शव को मोर्चरी में रखवाकर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *