DniNews.Live

मेरठ में एक्सेस ब्लीडिंग से बॉडी बिल्डर की मौत:भाई से झगड़े के बाद खुद जांघ में मारा चाकू, जिम बॉडी के चलते सीधे नस में लगने से मौत हुई

मेरठ के इंचौली थानाक्षेत्र के लावड़ में गुरुवार को बॉडी बिल्डर की एक्सेस ब्लीडिंग होने से मौत हो गई। मृतक का नाम सलमान पुत्र अलीहसन है। सलमान बॉडी बिल्डर था। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह 6 बजे सलमान अपने बड़े भाई इमरान से कॉल पर बात कर रहा था। इसी दौरान दोनों भाइयों में किसी बात पर झगड़ा हो गया।
कॉल कटते ही सलमान ने घर में रखा चाकू उठाया और अपनी जांघ में तेजी से वार कर मार लिया। वार इतना तेज था कि चाकू सीधे जांघ को चीरते हुए अंदर नस को काटता चला गया। नस फटने से तेजी से खून बहने लगा। घरवाले सलमान को पास ही एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में इलाज के लिए लेकर गए। जहां दोपहर 4 बजे के आसपास युवक ने दम तोड़ दिया।
वहीं सूचना पर पहुंची थाना पुलिस से परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। घरवाले मामले में कोई पुलिसिया कार्यवाही भी नहीं चाहते हैं। फोन पर भाई से झगड़ा हुआ था
लावड़ निवासी अलीहसन के 6 बेटे हैं। इसमें सबसे छोटे बेटे की 3 साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। 5वें नंबर का बेटा सलमान था। सलमान का लावड़ में ही अपना पोलेट्री फार्म है। इसके साथ ही 28 साल का सलमान जिमट्रेनर और बॉडी बिल्डर था। 4 साल पहले उसकी शादी मुजफ्फरनगर की आयशा से हुई थी। उसके एक बेटा एक बेटी हैं। 6 भाइयों में 5वें नंबर का था सलमान
अलीहसन के इस घर में वो अपने सभी बेटों उनके परिवारों के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है कि बड़े बेटे काम से बाहर गए हुए हैं। गुरुवार सुबह सलमान अपने कमरे में बच्चों के साथ लेटा था। पत्नी कमरे से बाहर कुछ काम कर रही थी। तभी सलमान की बात फोन पर अपने बड़े भाई इमरान से हो रही थी। बातों-बातों में भाइयों में किसी विषय पर विवाद हो गया। झगड़ा बढ़ गया। झगड़े की वजह क्या थी ये कोई भी बताने को तैयार नहीं है।
सबसे पहले पत्नी ने देखा तो चिल्लाई
इसके बाद सलमान ने घर में रखा चाकू उठाया और तेजी से अपनी जांघ में मार लिया। चाकू जांघ में गहराई तक लग गया। कमरे में खून की धार बह निकली। सबसे पहले पत्नी अायशा ने पति को खून से लथपथ देखा। वो चिल्लाई बाकी घरवालों को बुलाया। चीख सुनकर बाकी लोग भी कमरे में पहुंचे। देखा तो सलमान खून से लाल हो चुका था।
अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा
घरवाले तुरंत घायल हालत में सलमान को पास ही एसडीएस ग्लोबल अस्पताल लेकर गए। जहां उसे भर्ती कराकर इलाज शुरू कराया। डॉक्टर शाम 4 बजे तक सलमान को सही करने में जुटे रहे। लेकिन कट गहरा होने के कारण खून का रिसाव नहीं रुका। एक्सेस ब्लीडिंग के चलते शाम को सलमान ने दम तोड़ दिया।
वैटलॉस कर बॉडी बनाने की वजह से सीधे नस में लगा चाकू
सलमान के पड़ोसियों, दोस्तों ने बताया कि सलमान को बॉडीबिल्डिंग का शौक था। वो अपने सोशल मीडिया पर भी इसी तरह के वीडियो शेयर करता था। रोजाना जिम जाता था। सालों से यही उसका रुटीन था। उसने बॉडी बिल्डिंग की तमाम प्रतियोगिताएं भी जीती हुई थी। पिछले कुछ समय से उसने अपना वेटलॉस किया था। एब्स बनाने के लिए वो वेटलॉस भी कर रहा था। उसकी बॉडी काफी स्ट्रांग और टोन थी। इसके कारण जैसे ही उसने खुद को चाकू मारे तो चाकू सीधा नस में लगा और नस फट गई। अगर सामान्य शरीर होता तो इतनी गहराई तक कट लगना आसान नहीं है। लेकिन टोंड बॉडी की वजह से कट सीधे नस में लगा और खून नहीं रुक पाया सलमान की मौत हो गई।
पुलिस का ये कहना है
पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया। एएसपी बजरंग प्रसाद ने बताया कि युवक द्वारा आत्मघाती कदम उठाने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है और कार्रवाई से इनकार किया है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *