DniNews.Live

मुठभेड़ में गैंगस्टर गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल:मुजफ्फरनगर पुलिस की कार्रवाई, तमंचा और बिना नंबर बाइक बरामद

मुजफ्फरनगर में रतनपुरी थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक वांछित गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना शाम के समय रायपुर नंगली एनएच-58 हाईवे पुल के नीचे हुई। रतनपुरी थाना पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने युवक को रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया। भागने के दौरान उसकी मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। खुद को घिरा देखकर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रतनपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम भनवाड़ा निवासी इंतजार उर्फ मोटा पुत्र इरफान उर्फ फांडे के रूप में हुई है। वह गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक बिना नंबर की हीरो होंडा मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, इंतजार उर्फ मोटा के खिलाफ विभिन्न थानों में लूट, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *