DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

फतेहपुर में 22 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या:जगदीशपुर पाही गांव में खेत के पास पेड़ से लटका मिला शव

फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर पाही गांव में शनिवार को एक 22 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान मलखान निषाद की पुत्री राधा के रूप में हुई है। बताया गया कि राधा शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे खेत की ओर गई थी। उसने खेत के पास एक लभेड़ के पेड़ से फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही बकेवर थाना प्रभारी सुमित देव पांडे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पंचनामा भरा और पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।


https://ift.tt/1AIPy7J

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *