बस्ती की दुबौलिया पुलिस ने महिला संबंधी गंभीर अपराधों में वांछित एक आरोपी को बुधवार सुबह गिरफ्तार किया। आरोपी को रमवापुर राजा तिराहे से पकड़ा गया। उस पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपू गौड़ (19 वर्ष) निवासी किशुनपुर, थाना दुबौलिया के रूप में हुई है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। थानाध्यक्ष शशांक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। बुधवार सुबह करीब 10:15 बजे रमवापुर राजा तिराहे पर घेराबंदी कर आरोपी दीपू गौड़ को दबोच लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे थाने लाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष शशांक कुमार सिंह के साथ उपनिरीक्षक राधारमण यादव और कॉन्स्टेबल मुकेश साहनी शामिल थे।
https://ift.tt/miqfdXb
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply