गोंडा में हाईस्कूल छात्र साहिल हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने प्रेमिका के पति राम शंकर चौहान समेत उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने 25 मार्च की रात साहिल को फोन कर बुलाया और उससे गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडों से मारपीट की। इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। जांच में सामने आया है कि 20 साल का साहिल और 22 साल की मानसी चौहान के बीच कॉलेज के समय से प्रेम संबंध था। करीब 3 साल से दोनों के बीच संबंध जारी थे। वह मानसी की शादी के बाद भी खत्म नहीं हुए। पति ने दोनों की बातचीत की रिकॉर्डिंग फोन पर सुनी। इसके बाद मर्डर का प्लान बनाया। आरोपियों ने भी अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मामला तरबगंज थाना क्षेत्र का लोनियन पुरवा गांव का है। सीएम सामूहिक विवाह में हुई थी शादी दरअसल, तरबगंज तहसील में हुए 13 मार्च को सीएम सामूहिक विवाह कार्यक्रम में लोनियन पुरवा गांव निवासी मानसी की शादी उसके परिजनों ने राम शंकर चौहान से कर दी थी। शादी के बाद भी मानसी और साहिल के बीच बातचीत जारी रही। इससे पति रामशंकर को शक हो गया। मोबाइल रिकॉर्डिंग से बना हत्या का प्लान पति राम शंकर ने पत्नी के मोबाइल में रिकॉर्डिंग लगा दी थी। 24 मार्च को जब उसने फोन चेक किया तो साहिल से बातचीत की रिकॉर्डिंग मिली। इसके बाद उसने साहिल की हत्या की साजिश रची और अपने तीन साथियों नान बाबू चौहान, दिनेश चौहान और रमन उर्फ अंगद चौहान को साथ लेकर वारदात को अंजाम दिया। प्रेमिका के फोन से बुलाया, नहीं हुआ शक 24 मार्च की रात को आरोपियों ने साहिल को सीधे अपने फोन से नहीं, बल्कि मानसी के फोन से कॉल कर बुलाया, ताकि उसे कोई शक न हो। साहिल को लगा कि वह मानसी से मिलने जा रहा है, लेकिन यह एक साजिश थी। घर से निकलते समय साहिल ने अपनी मां से कहा था कि वह गांव में एक जन्मदिन कार्यक्रम में जा रहा है, जबकि उसे कोई निमंत्रण नहीं मिला था। साहिल चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसने हाल ही में यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा दी थी, लेकिन परिणाम आने से पहले ही उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। —————— ये खबर भी पढ़ें… पेट्रोल पंपों पर भीड़, योगी बोले- लाइन न लगाएं:ऐसा करने से देशभक्ति पर संदेह होता है; बाइक की दो टंकियां लेकर पहुंचा युवक यूपी के कई जिलों में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह फैली हुई है। इसके चलते दूसरे दिन यानी गुरुवार को भी देवरिया, सुल्तानपुर, लखनऊ और गोंडा में कई पेट्रोल पंपों पर भीड़ उमड़ पड़ी। लोग बड़े-बड़े डिब्बे लेकर पेट्रोल और डीजल भरवाने पहुंच गए। कई जगह लंबी कतारें लग गईं और लोग घंटों इंतजार करते रहे। गोरखपुर में दोपहर 12 बजे बाइक पर एक और टंकी लादकर युवक तेल लेने पहुंचा। कहा- दोनों टंकियां फुल कर दीजिए। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply