पटना में बुधवार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने प्रेसवार्ता को संबोधित किया। इस दौरान डिप्टी सीएम सिन्हा ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम नीतीश के नेतृत्व में भूमि राजस्व सुधार विभाग की जिम्मेदारी मिली है। भूमि सुधार को लेकर लोगों की अपेक्षा बड़ी है। लोगों के बीच विवाद का सबसे बड़ा कारण भूमि ही रहा है। भूमि सुधार को लेकर समीक्षा के बाद कई बाते सामने आई है। 46 लाख लोगों ने अपना आवेदन दिया है। 12 लाख के लगभग लोगों का समाधान होकर अपलोड हुआ है। भूमि को लेकर जो भी परेशानी आती है उसे किसी कीमत पर दूर किया जाएगा। फर्जी कागजातों की जांच के लिए उड़नदस्ता गठित करेंगे- डिप्टी सीएम सिन्हा पहली प्राथमिकता दाखिल खारिज और परिमार्जन है। सभी की साप्ताहिक समीक्षा करने का निर्देश दिया गया है। सभी के लिए समयबद्ध निष्पादन का निर्देश दिया गया है। लोगों के आवेदन को बिना कारण रिजेक्ट करने की मानसिकता खत्म करना होगा। उन्होंने कहा कि, ‘कोई अधिकारी अगर आवेदन रिजेक्ट करता है तो पूरा कारण देना होगा। अधिकारी इस कारण की जांच करेगा, फर्जी कागजात पर निगरानी पर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश, जो व्यक्ति फर्जी कागजात डालता है उसपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फर्जी कागजातों की जांच के लिए उड़नदस्ता का गठन किया गया है। अधिकारी का कार्यालय उनके थैली के अंदर नहीं चलेगा- डिप्टी सीएम सिन्हा डिप्टी सीएम सिन्हा ने आगे कहा कि, यदि भूमि माफिया के साथ देने में विभाग के भी लोग शामिल हैं, जो भी सफेदपोश लोग शामिल हैं, उस पर कड़ी कार्रवाई होगी। अधिकारी का कार्यालय उनके थैली के अंदर नहीं चलेगा। हर पंचायत में नीयत समय पर बैठक होगी। कर्मचारी कार्यालय में मौजूद है या नहीं इस पर निगरानी होगी। सारे कागजात की जानकारी हर पंचायत में उपलब्ध कराया जाएगा। सभी अंचल की निगरानी मुख्यालय के जरिए होगा। मुख्यालय में निगरानी के लिए कंट्रोल एंड कमांड सिस्टम से होगा।’ फर्जीवाड़ा पकड़े जाने पर बुलडोजर से भी बड़ी कार्रवाई- डिप्टी सीएम सिन्हा सरकारी जमीन पर कब्जा को लेकर विजय सिन्हा ने कहा कि बुलडोजर शब्द सुनने पर आनंदित करता है। बुलडोजर शब्द लोगों के दिल में पैदा करना होगा। फर्जीवाड़ा पकड़े जाने पर बुलडोजर से भी बड़ी कार्रवाई की जाएगी। जो लोग गलत करने वाले की जानकारी देंगे, उन्हें सम्मानित किया जाएगा। सरकारी जमीन के बारे में मार्च के बाद अभियान चलेगा।
https://ift.tt/xhu2zrH
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply