अलीगढ़ के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के हरिगढ़ विभाग के शारीरिक प्रमुख जितेंद्र यादव का सर्पदंश से निधन हो गया। लगभग 45 वर्षीय यादव की मौत खेत में सिंचाई के दौरान जहरीले सांप के डसने से हुई। यह घटना शनिवार देर शाम की है। जितेंद्र यादव पाली मुकीमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हरनोट भोजपुर के निवासी थे। घटना के समय वे अपने खेत में पानी लगा रहे थे। सांप के काटने के तुरंत बाद परिजनों ने उन्हें स्थानीय वैद्य-हकीम के पास ले गए। इसके बाद उन्हें अलीगढ़ जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत बिगड़ने पर बदायूं के कछला क्षेत्र में भी इलाज कराया गया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और रविवार रात में उन्होंने अंतिम सांस ली। सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ लाया गया। दोपहर बाद उनके पैतृक गांव हरनोट भोजपुर में संघ की परंपरा के अनुसार अंतिम संस्कार किया जाएगा। संघ के जिला प्रचारक ने बताया कि जितेंद्र यादव पिछले 25 वर्षों से संघ से जुड़े थे और शारीरिक प्रशिक्षण में उनकी विशेष रुचि थी। उनके निधन से संघ परिवार में शोक व्याप्त है। उनके परिवार में पत्नी, दो पुत्रियां, एक पुत्र और माता-पिता हैं।
https://ift.tt/xmzs9ng
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply