शीश का दानी समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट और सरस्वती मंदिर महिला समिति के संयुक्त तत्वाधान में नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रतिदिन आयोजित संकीर्तन कार्यक्रम में भक्ति और सामाजिक सरोकार का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में माता रानी के भजन-कीर्तन के साथ महिला शक्ति सम्मान किया गया और चूड़ी, बिंदी, मेहंदी, सिंदूर सहित श्रृंगार सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा की नवनियुक्त महानगर मंत्री डॉली गुप्ता शामिल हुईं। उनका स्वागत राष्ट्रीय अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल एवं पदाधिकारियों ने दुर्गा जी की प्रतिमा, स्मृति चिन्ह और पटका पहनाकर किया। संकीर्तन के दौरान महिलाओं ने देवी मां के नाम की मेहंदी हाथों में लगाई, जयकारे लगाए और भक्ति गीतों पर झूमकर नृत्य किया। पूरे माहौल में भक्ति और उत्साह का रंग देखने को मिला। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल के साथ मंदिर की पुजारन मां रत्ना झा, मंजू गुप्ता, पायल गुप्ता, राधा सिंघल, विमला गुप्ता, सरोज शर्मा, अनुराधा, रूबी, राखी, शशि, वीना, मीना, प्रभा, शैली सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।

Leave a Reply