DniNews.Live

कानपुर की दो महिला ने की मुख्यमंत्री से शिकायत:पति और ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना के तीन मामले दर्ज, जांच शुरू

कानपुर के जाजमऊ थाना क्षेत्र में रहने वाली तीन महिलाओं ससुराली पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। तीनों महिलाओं ने अपने पति और ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। दो प्राथमिकी मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद गुरुवार और बुधवार को दर्ज हुई है। पुलिस ने तीनों मामले दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पहला मामला- महिला ने बताया- उसकी शादी 18 जून 2011 को हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। मायके पक्ष ने शादी में कार, ज्वेलरी, फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक सामान सहित लगभग 25 लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बावजूद ससुराल पक्ष की ओर से लगातार दहेज की मांगें की जा रही थी। पति शराब पीकर रोज मारपीट करता था। बेटी पैदा होने के बाद उसे ताने दिए गए और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। पैसों की बार-बार मांग की जाती थी और मांग पूरी न होने पर जान से मारने की धमकी दी जाती थी। महिला ने गला दबाकर हत्या की कोशिश का भी गंभीर आरोप लगाया है। उसने 112 नंबर पर कॉल करके और क्षेत्रीय थाने में शिकायत दर्ज कराकर मदद मांगी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सुनवाई ना होने पर उसने लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मुख्यमंत्री के आदेश पर जाजमऊ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। दूसरा मामला – महिला ने आरोप लगाया कि उन्नाव में ससुरालियों की दो लाख की मांग पूरी ना करने पर जान से मारने की कोशिश की गई। पुलिस से शिकायत पर कोई कार्रवाई ना होने पर उसने मुख्यमंत्री से शिकायत की, आदेश के बाद थाना जाजमऊ में मुक़दमा दर्ज हुआ। तीसरा मामला – महिला का आरोप है कि मोटरसाइकिल की मांग पूरी ना करने पर ससुरालियों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया, इतना ही नहीं 8-10 बाहरी महिलाएं पिटवाया।इससे प्रताड़ित होकर महिला ने ससुराली पर प्राथमिकी दर्ज कराई। तीनों महिला ने अपने पति, समेत ससुराली के खिलाफ FIR दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई और अपनी तथा अपनी बेटी की सुरक्षा की मांग की है। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि मामला दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *