कानपुर के कांग्रेस मुख्यालय तिलक हाल में गुरुवार को कन्या पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन गुप्ता ने किया। पूजा-अर्चना के बाद कन्याओं को भोजन कराया गया और उनका आशीर्वाद लिया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने देश में चल रही गैस की किल्लत से राहत की कामना की। साथ ही सरकार को इस स्थिति से निपटने के लिए सही निर्णय लेने की सदबुद्दि देने की कामना की। कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर सभी ने टीका लगाया, उनके पैर छुए और प्रसाद ग्रहण किया।
पवन गुप्ता ने कहा कि नवरात्रि के उपलक्ष्य में कन्याओं का पूजन कर खुशहाली की कामना की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि गैस संकट और पेट्रोल की किल्लत की अफवाहों ने लोगों का जीवन मुश्किल बना दिया है। उन्होंने मांग की कि सरकार तुरंत ठोस कदम उठाए, ताकि लोगों को गैस की उपलब्धता सुनिश्चित हो और किसी को परेशानी न हो। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने सोनिया गांधीू के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए भी प्रार्थना की। इस मौके पर प्रतिभा अटल पाल, अजय श्रीवास्तव ‘शीलू’, अमिताभ दत्त मिश्रा, सुरेंद्र भदौरिया, शांतनु दीक्षित, संजय शिखर, चंद्रमणि मिश्रा, विनोद अवस्थी, बृजेश गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Leave a Reply