DniNews.Live

युवक को दौड़ाकर 25 चाकू मारे, लाश 200 मीटर घसीटी:जौनपुर में भाई की मौत का बदला लिया, बोला- हम नहीं मार सकते क्या?

जौनपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। युवक शराब खरीदने ठेके पर गया था। तभी वहां 5 युवक पहुंचे और उसे दौड़ाने लगे। जान बचाने के लिए वह भागा।रास्ते में कई घरों में घुसने की कोशिश की, लेकिन बच नहीं सका। हमलावरों ने उसे एक छप्पर में गिरा दिया। इसके बाद चाकू से ताबड़तोड़ करीब 25 वार किए। मौत के बाद आरोपी शव को करीब 200 मीटर तक घसीटते रहे। फिर बाइक से 1 किलोमीटर दूर ले जाकर गेहूं के खेत में फेंक दिया और फरार हो गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें एक आरोपी कहते हुए दिख रहा है- ‘मैं वकील का बेटा हूं, मुझे बदला लेना आता है।’ मृतक की पहचान संघईपुर गांव निवासी आशीष उर्फ चिघडू चौहान (22) के रूप में हुई है। घटना बुधवार शाम 4 बजे जलालपुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने बुधवार देर रात एनकाउंटर में 2 आरोपियों को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। पहले 2 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला…
संघईपुर गांव निवासी आशीष उर्फ चिघडू चौहान, पुत्र अरविंद चौहान खेती-किसानी करता था। आशीष इन दिनों अपने ननिहाल मड़ियाहूं में रह रहा था। बुधवार शाम वह बन्दीपुर स्थित ठेके पर शराब लेने गया था। तभी वहां 5 युवक पहुंचे और उसे मारने के लिए दौड़ाने लगे। उनके हाथ में चाकू था। आशीष जान बचाने के लिए सिरकोनी गांव की ओर भागा। उसने कई घरों में छिपने की कोशिश की, लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आया। हमलावर लगातार उसका पीछा करते रहे। गांव में गुल्लू मौर्य के घर के पीछे बने मड़हे के पास आशीष चारों तरफ से घिर गया। बदमाशों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी शव को घसीटते हुए गांव से बाहर ले जाने लगे। लोगों ने रोकने की कोशिश की तो धमकाया
वारदात का किसी ने वीडियो बना लिया। इसमें 5 युवक शव को घसीटते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में एक हमलावर कहता सुनाई दे रहा है- ‘मैं संघईपुर के बाबूराम वकील का लड़का हूं। बता देना, हम भी मार सकते हैं। मेरे पास कलेजा नहीं है क्या?’ हमलावर शव को करीब 1 किलोमीटर तक ले गए। इसके बाद बन्दीपुर गांव के पास खेत में फेंककर फरार हो गए। आशीष पहले एक हत्या के मामले में जेल जा चुका था और 6 महीने पहले ही बाहर आया था। बुधवार को उसके बन्दीपुर आने की जानकारी मिलते ही आरोपियों ने उसे घेर लिया और हमला कर दिया। घटना के दौरान कुछ लोगों ने रोकने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उन्हें धमकाकर भगा दिया। एनकाउंटर की कहानी, पढ़िए… घटना की सूचना पर उपनिरीक्षक सुजीत ओझा और थानाध्यक्ष गजानन्द चौबे पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घटना के कुछ घंटे बाद बुधवार रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हत्यारोपी भाऊपुर से त्रिलोचन की ओर आ रहे हैं। पुलिस टीमों ने ओईना गांव के पास घेराबंदी की। इस दौरान बाइक पर सवार 2 बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसमें दोनों बदमाशों के पैर के गोली लगी। घायल बदमाशों की पहचान शिवशंकर चौहान (26) और धनंजय चौहान उर्फ नन्दू (20) के रूप में हुई। दोनों संघईपुर के रहने वाले हैं। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे (.315 बोर), दो जिंदा कारतूस, दो खोखे, एक टीवीएस राइडर बाइक और हत्या में प्रयुक्त एक चाकू बरामद किया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। अब पढ़िए हत्या की वारदात, जिसमें आशीष आरोपी है… पिता को थप्पड़ मारने का लिया था बदला
संघईपुर गांव में 23 सितंबर 2024 को रोहित चौहान (21) की हत्या हुई थी। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 2 साल पहले रोहित चौहान और आशीष के पिता अरविंद के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान रोहित ने अरविंद को दो-तीन थप्पड़ मार दिए थे। 23 सितंबर 2024 को रोहित बगीचे में बैठकर मोबाइल पर गेम खेल रहा था। उसी समय आशीष वहां पहुंचा। रोहित कुछ समझ पाता, उससे पहले आशीष ने उसके बाल पकड़ लिए। इसके बाद चाकू से गर्दन पर ताबड़तोड़ वार किए और रोहित की हत्या कर दी। जो बचाने आया, उसे भी मारने की कोशिश
घटना के वक्त बगीचे में कई लोग मौजूद थे। अचानक हुए हमले से अफरा-तफरी मच गई और लोग मौके से भागने लगे। घटना के दौरान गांव का युवक राजेश बीच-बचाव करने पहुंचा। उसने विरोध किया तो आशीष चाकू लेकर उसकी तरफ दौड़ पड़ा। इसके बाद भी राजेश ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपी मौके से भाग निकला। रोहित दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। गुस्साए ग्रामीणों ने जला दिया था घर
पुलिस ने अरविंद चौहान और उसके बेटे आशीष चौहान को गिरफ्तार कर 24 सितंबर को जेल भेज दिया था। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश था। गुस्साए लोगों ने हत्यारोपी आशीष के घर में आग लगा दी थी। हालात बिगड़ते देख गांव में पुलिस फोर्स तैनात करनी पड़ी थी। जेल से छूटने के बाद दोबारा गांव पहुंचा
ग्रामीणों के अनुसार, आशीष 28 अगस्त 2025 को जमानत पर जेल से बाहर आया था। इसके बाद वह अपने ननिहाल मड़ियाहूं में रहने लगा था। बुधवार को वह बाइक से गांव पहुंचा। बताया जा रहा है कि उसने रोहित के घर के पास जाकर आपत्तिजनक बातें कीं। इसके बाद आरोपियों ने उसे घेर लिया और हत्या कर दी।
——————————– यह खबर भी पढ़ें….. बच्ची की लाश कनस्तर में ठूंसी, आटे की बोरी रखी:आगरा में गला काटकर हत्या, किराएदार के कमरे में मिला शव; मां बेहोश आगरा में जूता कारोबारी की 8 साल की बच्ची की गला काटकर हत्या कर दी गई। बुधवार रात करीब 8 बजे किराएदार के कमरे में रखे एक कनस्तर से बच्ची की लाश मिली। ऊपर आटे की बोरी रखी हुई थी। वारदात के बाद से किराएदार फरार है। पुलिस को शक है कि उसी ने हत्या की है। बच्ची मंगलवार दोपहर 2 बजे घर के बाहर खेलते समय लापता हो गई थी। 30 घंटे बाद पुलिस ने उसका शव बरामद किया। पढ़ें पूरी खबर…

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *