DniNews.Live

चलती ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर घायल:भरथना स्टेशन के पास हादसा, सैफई रेफर किया गया

इटावा के भरथना रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना प्रयागराज से इटावा आ रही नार्थईस्ट एक्सप्रेस में हुई। एम्बुलेंस की देरी के चलते घायल को टेम्पो से अस्पताल भेजना पड़ा। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर उसे सैफई रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार औरैया जनपद के थाना अयाना क्षेत्र के ग्राम असेवा निवासी शिरोवन सिंह ने बताया कि उनका साला दीपक निषाद निवासी नगला हीरालाल (पिलखुना), थाना बकेवर अपने मित्र विकास यादव निवासी नोएडा के साथ प्रयागराज से अप गाड़ी संख्या 12505 नार्थईस्ट एक्सप्रेस से इटावा आ रहा था। दोनों जनरल बोगी में सफर कर रहे थे। चलती ट्रेन से उतरना पड़ा भारी बताया गया कि जैसे ही ट्रेन भरथना रेलवे स्टेशन के पास पहुंची, अप लाइन पर कॉशन होने के कारण ट्रेन की गति धीमी हो गई। इसी दौरान गेट के पास खड़ा दीपक चलती ट्रेन से उतरने लगा। संतुलन बिगड़ते ही वह नीचे गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को देखकर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका गया, लेकिन तब तक ट्रेन करीब दो किलोमीटर आगे निकल चुकी थी। पुलिस की सक्रियता, एम्बुलेंस में देरी घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ के आरक्षी जितेंद्र कुमार, दीपचंद्र और जीआरपी कांस्टेबल कमलकांत मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी, लेकिन एम्बुलेंस के देर से पहुंचने के कारण घायल को टेम्पो की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर हालत में सैफई रेफर, परिजन पहुंचे जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दीपक की हालत गंभीर देखते हुए उसे सैफई रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन कुलदीप सहित अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और पूरी जानकारी ली। मामले के बाद क्षेत्र में इस घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *