DniNews.Live

हाथरस में पेट्रोल की किल्लत, पंपों पर भीड़, पुलिस बुलाई:आपूर्ति कम होने से कई पंपों पर खत्म हुआ स्टॉक

खाड़ी देशों में युद्ध के चलते हाथरस जिले में पेट्रोल की किल्लत सामने आई है। कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल खत्म हो गया, जबकि कुछ अन्य पर शाम के समय भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिसके बाद स्थिति को संभालने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। इससे पहले जिले में एलपीजी गैस की भी किल्लत देखी गई थी। जिले में कुल 125 पेट्रोल और डीजल पंप हैं। सादाबाद में रोडवेज बस स्टैंड स्थित भारत पेट्रोलियम के एक पेट्रोल पंप पर आज लोगों को पेट्रोल नहीं मिला और उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। इसी तरह, हाथरस में अलीगढ़ रोड पर लेबर कॉलोनी के बाहर स्थित भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर भी शाम तक पेट्रोल खत्म हो गया, जिससे वाहन चालक परेशान रहे। सादाबाद में पेट्रोल पंप के मैनेजर संजय पांडे ने बताया कि पेट्रोल की आपूर्ति काफी कम स्तर पर हुई है, जिसके कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। काफी देर से कर रहे इंतजार लेकर नहीं मिला पेट्रोल लेबर कॉलोनी में पेट्रोल लेने आए नगर पालिका के सभासद सुनील अग्निहोत्री ने बताया कि उन्हें पंप पर पेट्रोल न होने की जानकारी दी गई। एक अन्य वाहन स्वामी सचिन ने बताया कि उन्हें आधा घंटा इंतजार करने के बाद भी पेट्रोल नहीं मिला। इस पंप पर पेट्रोल नहीं मिल रहा है। उन्हें अन्य पंपों पर उपलब्धता को लेकर अनिश्चितता है। इधर, सादाबाद और कुछ अन्य स्थानों पर शाम के समय पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों में पेट्रोल लेने की होड़ मच गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा और भीड़ को व्यवस्थित किया गया।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *