DniNews.Live

कानपुर में कल निकलेगी भगवान राम की भव्य शोभायात्रा:3 डीसीपी करेंगे निगरानी, ड्रोन और अर्धसैनिक बल होगा तैनात

कानपुर में शुक्रवार को सुबह 10 बजे से रामनवमी शोभायात्रा निकालने का कार्यकम की शुरुआत की जाएगी। शाम करीब 7 बजे तक सभी यात्रा राम लल्ला मंदिर में समापन होगा। इस दौरान करीब आठ से दस किलोमीटर की शोभायात्रा होगी। करीब 10-15 शोभायात्रा निकलेंगी। हर शोभायात्रा में हजारों की तादात में रामभक्त शामिल होंगे। शोभायात्रा के दौरान पुलिस सोशल मीडिया सहित अराजक तत्वों पर नजर रखेगी रावतपुर गांव छावनी में होगा तब्दील रावतपुर गांव में राम लल्ला शोभायात्रा के लिए पुलिस ने लगभग सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पुलिस ने दोनों समुदाय के लोगों से कई बार बातचीत कर वहां की समस्याओं का निस्तारण किया जा चुका हैं। पुलिस की मुस्तैदी आज शाम से ही हो जाएगी, जहां-जहां से शोभायात्रा निकलेगी वहां पुलिस और पीएसी सहित अर्धसैनिक बलों की तैनाती की जाएगी। साफ तौर पर रावतपुर गांव को छावनी में तब्दील किया जाएगा। अधिकारियों ने कई दिन पहले से ही पैदल गस्त वहां के रहने वालों दोनों पक्षों से संवाद कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी कर चुकी है। करीब दस-पंद्रह शोभायात्राएं निकलेगी मुख्य शोभायात्रा मसवानपुर बड़ा मंदिर ,विजय नगर, सैय्यद नगर, गुरुदेव छपरा पुलिया, की मुख्य यात्रा होगी। इन शोभायात्रा में करीब एक हजार से अधिक राम भक्त शामिल होंगे। हर यात्रा में एसीपी रैंक के अधिकारी सहित करीब 50 से अधिक पुलिसकर्मी व अर्धसैनिक बल भी शामिल होगा। वहीं, राम लल्ला मंदिर की भी कड़ी सुरक्षा रहेगी। अभी यात्रा की निगरानी ड्रोन कैमरे से होगी साउंड का विवाद खत्म चार साउंड लगा सकेंगे राम भक्त पूर्व में शोभायात्रा पर साउंड को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। जिस पर पुलिस ने सिर्फ दो साउंड लगाने की ही अनुमति दी थी। इस बार भी साउंड की दिक्कत पुलिस अधिकारियों के समझ आई तो दोनों पक्षों के बीच बैठकर दोनों पक्षों से बातचीत कर इस समस्या का समाधान निकाला गया ओर अब हर यात्रा में दो की जगह चार साउंड लगा सकेंगे। आपत्तिजनक गानों पर प्रतिबंध रहेगा प्रशासन ने दोनों पक्षों से बातचीत की जिसपर एक पक्ष ने बताया कि किसी भी कार्यक्रम में आपत्तिजनक गाने बाजकर एक दूसरे की भावनाओं को आहत किया जाता है। इसपर पूरी तरह से रोक लगनी चाहिए जिसपर दोनों पक्षों ने सहमति जताते हुए प्रशासन को आश्वासन दिया कि कोई भी व्यक्ति धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला कार्य नहीं करेगा। फोर्स रहेगा तैनात राम लला शोभायात्रा की सुरक्षा के लिए बड़ी तादात में फोर्स को तैनात किया जाएगा। 3 डीसीपी, 3 एडिशनल डीसीपी, 15 एसीपी, 30 इंस्पेक्टर, 200 उपनिरीक्षक, 500 से अधिक सिपाही, 1 कंपनी पीएसी, 12 क्यूअर्टि, 5 ड्रोन टीम शोभायात्रा की सुरक्षा में शामिल होंगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *