DniNews.Live

बैंककर्मियों की मिली भगत से साढ़े 6 लाख की ठगी:आजमगढ़ पुलिस ने कैशियर को किया गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज के सहारे निकाली गई रकम

आजमगढ़ जिले के अहिरौला थाने की पुलिस ने बैंक कर्मियों की मिली भगत से 650000 की धोखाधड़ी किए जाने के मामले में आरोपी बैंक कैशियर को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पूर्णमासी विश्वकर्मा ने 22 दिसंबर 2025 को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि बडौदा UP बैंक शाखा गोपालगंज के कर्मचारियों ने उन्हें गुमराह करके फर्जी दस्तावेज तैयार किए हैं। और उनके खाते से अलग-अलग डेट में बिना जानकारी के 650000 से अधिक पैसा निकाल लिए। इस शिकायत के आधार पर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था इसके साथ इस मामले की विवेचना शुरू कर दी गई। पुलिस की विवेचना में बैंक के तत्कालीन कैशियर राहुल कुमार शाखा प्रबंधक महेश कुमार और असिस्टेंट मैनेजर कुणाल पंत की संलिप्तता सामने आई। बैंक कैशियर को किया गया गिरफ्तार
मामले की विवेचना कर रहे सब इंस्पेक्टर आरोपी की तलाश में जुटे हुए थे। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि राहुल कुमार अतरौलिया कस्बे में है इस सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी को न्यायालय भेजा जा रहा है। जहां से जेल रवाना किया जाएगा। पुलिस का कहना कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *